फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rally, road show banned till January 15, will be able to do public relations from door to door

15 जनवरी तक रैली, रोड शो पर रोक, घर-घर कर सकेंगे जनसंपर्क

Sun, 09 Jan 2022 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Rally, road show banned till January 15, will be able to do public relations from door to door
15 जनवरी तक रैली, रोड शो पर रोक, घर-घर कर सकेंगे जनसंपर्क
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। चुनाव की तिथियों की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो गई है। कोरोना संक्रमण के कारण आयोग के निर्देश पर 15 जनवरी तक रैली, जनसभा एवं रोड-शो पर रोक लगी है। दावेदार अधिकतम पांच लोगों के साथ घर-घर जनसंपर्क कर सकते हैं। सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों को आचार संहिता के अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। ये बातें डीएम दीपक मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
डीएम दीपक मीणा ने बताया कि कोई भी राजनीतिक दल अथवा प्रत्याशी बिना रिटर्निंग अधिकारी की अनुमति के किसी भी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन नहीं कर सकता। उन्हें नियमों का पालन करना होगा। सरकारी वाहनों, कर्मियों का सत्ताधारी दल के हित को बढ़ावा देने के लिए प्रयोग नहीं हो सकता। जिले में सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए 209 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 30 जोनल मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन स्ट्रेटिक सर्विलांस टीम, वीडियो निगरानी टीम एवं स्थायी निगरानी टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

प्रत्येक विधानसभा में एक-एक लेखा टीम और वीडियो अवलोकन टीम के साथ सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय समेत सभी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा में कम से कम 20 बूथों पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराते हुए आदर्श बूथ बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार से 11 फरवरी तक होगा नामांकन
छठे चरण के चुनाव प्रक्रिया में शामिल जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों का चार से 11 फरवरी तक नामांकन होगा। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच और 16 फरवरी तक नाम वापसी हो सकेगी। तीन मार्च को मतदान के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी।
प्रत्येक बूथ पर अधिकतम 1250 मतदाता
कोरोना संक्रमण से बचाव एवं भीड़ से बचने के लिए प्रत्येक बूथ पर अधिकतम 1250 मतदाता रहेंगे। इससे अधिक मतदाता होने पर बूथों की संख्या बढ़ जाएगी। जिले में 210 नए बूथ बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण में दोहरी नागरिकता वाले मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।
18381 लोगों को किया गया पाबंद
एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले के सभी थानाक्षेत्रों के 18381 लोगों को पाबंद किया गया है। चुनाव में अशांति फैलाने वाले 272 लोगों को चिह्नित किया गया है। पिछले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में दर्ज हुए 24 केस के जल्द निस्तारण करने के लिए कहा गया है। इसमें दो केस में आरोपितों पर अर्थदंड लगाया गया है।
दो हजार असलहे हुए जमा
जिले के चार हजार असलहाधारियों में दो हजार के असलहे जमा करा दिए गए हैं। अपराधिक केस दर्ज होने, अशक्त एवं अन्य कारणों से जिले के 37 असलहा लाइसेंस को निरस्त किया गया है। एसपी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर जिले के 436 हिस्ट्रीशीटरों व 65 को जिला बदर किया गया। आपराधिक प्रवृत्ति वालों पर पर नजर रखी जा रही है।
नेपाल सीमा पर 10 चेक प्वाइंट
चुनाव के मद्देनजर नेपाल सीमा पर 10 चेक प्वाइंट बनाए गए हैं, साथ ही 36 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिसके माध्यम से नेपाल से आने-जाने वाले लोगों, वाहनों एवं वस्तुओं पर नजर रखी जाएगी। साथ ही दूसरे जिलों की सीमा से जोड़ने वाली सड़कों पर 17 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं।
50 हजार रुपये रख सकेंगे साथ
डीएम दीपक मीणा ने बताया कि चुनाव के दौरान प्रत्याशी 50 हजार रुपये तक कैश अपने पास रख सकेंगे। साथ ही स्टार कैंपेनर एक लाख रुपये तक अपने रख सकेंगे। इससे अधिक मात्रा में रुपये रखने पर संबंधित को उचित अभिलेखीय साक्ष्य दिखाना होगा।
राजनीतिकों से मांगी संवेदनशील व्यक्तियों की सूची
डीएम दीपक मीणा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संवेदनशील स्थलों एवं चुनाव को नियम विरुद्ध तरीके से प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की सूची मांगी। उन्होंने जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान सभी दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
सीमावर्ती 70 मतदेय स्थल शैडो एरिया घोषित, रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था
नेपाल सीमा से सटे कपिलवस्तु एवं शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 70 मतदेय स्थल, जहां मोबाइल एवं इंटरनेट नेटवर्क की समस्या रहेगी, उन्हें शैडो एरिया घोषित किया गया है। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि नेपाल सीमा से सटे शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 49 और कपिलवस्तु विधानसभा के 21 मतदेय स्थलों को शैडो एरिया में शामिल किया गया है। यहां पर नेटवर्क समस्या को देखते हुए वायरलेस सेट समेत अन्य वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी, जिससे चुनाव सकुशल संपन्न हो सके।

दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाता को मिलेंगे पोस्टल बैलेट
डीएम दीपक मीणा ने बताया कि जिले के 27341 पीडब्लूडी (दिव्यांग) मतदाता और 80 वर्ष से अधिक उम्र के 33518 मतदाता हैं। इन सभी 60859 मतदाताओं को बूथ पर जाकर मतदान करने के साथ ही उन्हें मतदान के लिए घर पर पोस्टल बैलेट भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed