{"_id":"67defee51170448d3f0a6f38","slug":"rajasthans-lala-lost-due-to-nepals-thapas-move-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-134497-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल के थापा के दांव से चित हुए राजस्थान के लाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल के थापा के दांव से चित हुए राजस्थान के लाला
विज्ञापन
वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम शोहरतगढ़ के मैदान में आयोजित अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल जोर आजमाइस
- वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम शोहरतगढ़ के मैदान में दो दिवसीय आयोजित अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम शोहरतगढ़ के मैदान में दो दिवसीय आयोजित अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल के पहले दिन शनिवार को थापा नेपाल व लाला पहलवान राजस्थान के बीच महा मुकाबला हुआ। 10 मिनट की कुश्ती में लकी थापा ने धोबी पछाड़ दांव मार कर लाला को चित कर दिया।
कुश्ती प्रतियोगिता में पहला मुकाबला मुन्ना टाइगर राजस्थान व राजा पहलवान दिल्ली के बीच हुआ। टाइगर राजस्थान ने धोबी पछाड़ा दाव खेलकर राजा पहलवान को पटखनी दी। मोसिन पहलवान मेरठ व राहुल यादव रोमनदेई क्षेत्रीय पहलवान के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। अंत में दाव पेच से मोसिन पहलवान ने राहुल यादव को पराजित किया। अंकित सोनीपथ हरियाणा पहलवान व शहाबुदीन कुशीनगर के बीच कुश्ती हुआ। कुश्ती में अंकित ने शहाबुदीन को पराजित किया।
महिला पहलवान शिवानी गोंडा व रोशनी पहलवान प्रयागराज के बीच मुकाबला हुआ। दोनों के बीच 10 मिंट तक टक्कर हुई। अंत में शिवानी ने रोशनी पटखनी देकर चित कर दिया। इसी तरह जावेद पहलवान ने लाला को पराजित किया और रामेश्वर पहलवान दिल्ली ने जग्गा पहलवान पंजाब को पराजित किया। इसके पूर्व इस कुश्ती दंगल का उद्घाटन शोहरतगढ़ के राजा योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने आए हुए पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि शोहरतगढ़ वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम 10 वर्षों से अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल आयोजन हो रहा है। यहां नेपाल से लेकर भारत कोने-कोने से पहलवान अपना दाव पेच दिखते है। इसको देखकर सिद्धार्थनगर के पहलवान भी उभर रहे हैं, वह भी जिले व देश का नाम एक दिन रोशन करेंगे।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, पहलवान सूर्य प्रकाश पांडेय, संतोष पासवान, शैलू सिंह, रमेश शुक्ल, पद्माकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।