फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rain storm claimed the lives of two children

आंधी-बारिश से दो बच्चों की जान गई

Sat, 28 May 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 28 May 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Rain storm claimed the lives of two children
बर्डपुर के रिसालतपुर में बच्चे की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में शनिवार की दोपहर तेज आंधी तबाही का सबब बनकर आई। जहां बर्डपुर क्षेत्र में पेड़ गिरने से आम बीनने गई बालक की मौत हो गई। वहीं बांसी क्षेत्र के हरैया नानकार में टीनशेड की चपेट में डेढ़ वर्षीय मासूम की जान चली गई। आंधी के कारण हुए हादसों में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

बर्डपुर के अलीदापुर गांव के टोला रिसालतपुर गांव में शनिवार की दोपहर आंधी के बीच गांव निवासी कुछ बच्चे आम बीनने बगीचे में चले गए। इस दौरान आम का विशाल पेड़ महादेव के पुत्र 6 वर्षीय राकेश के ऊपर गिर गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पेड़ की चपेट में आने से उसका भाई 8 वर्षीय सर्वेश जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों पर कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

वहीं, बांसी कोतवाली क्षेत्र के हरैया नानकार के टोला मिरवापुर में आंधी में टीन शेड गिरने रामकिशुन पासवान का डेढ़ वर्षीय पुत्र दिलीप दब गया। परिजन जब तक उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो गई थी। वहीं, चकइजोत के टोला कंचनिया में आंधी में टूटे बिजली के तार में फंसकर तेजबहादुर की पत्नी 40 वर्षीया उर्मिला देवी घायल हो गई। उसका बर्डपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिया के हाटा खास गांव निवासी महंत (40) राप्ती नदी में अपनी नाव बांध रहा था। इसी बीच तेज आंधी से बगल में निर्माणाधीन पुल की शटरिंग में लगी लोहे की चादर उसके ऊपर गिर गई। बुरी तरह जख्मी महंत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सदर थाना क्षेत्र के महदेवा खुर्द में दीवार गिरने से 52 वर्षीय बुद्धिराम घायल हो गया। शोहरतगढ़ के बसहिया टोला रामगढ़ निवासी कमलावती (45) तेज आंधी में चलती बाइक से गिर कर घायल हो गई। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed