फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rain on the spot, farmers' bat-bat

Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर में खूब हुई बारिश, किसानों की बल्ले-बल्ले

Thu, 15 Sep 2022 11:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2022 11:59 AM IST
सार

शहर में बुधवार सुबह से बादल छाए रहे। सुबह करीब नौ बजे बारिश शुरू हुई तो गर्मी और उमस कम हो गई। दिन भर बादल छाए रहे और रुक रुककर बूंदाबांदी होती रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मध्य प्रदेश के ऊपर लो प्रेशर बनने के कारण बारिश हो रही है। यह लो प्रेशर उत्तर प्रदेश की ओर शिफ्ट हो रहा है।

विज्ञापन
Rain on the spot, farmers' bat-bat
बिस्कोहर के परसोहन गांव के सिवान में बारिश के बाद खेत में कार्य करता किसान। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के फसल की सिंचाई की जरूरत पर हल्की बारिश होने से किसान खुश हो गए। इस बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि गली, मोहल्लों व खराब सड़कों के गड्ढों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


शहर में बुधवार सुबह से बादल छाए रहे। सुबह करीब नौ बजे बारिश शुरू हुई तो गर्मी और उमस कम हो गई। दिन भर बादल छाए रहे और रुक रुककर बूंदाबांदी होती रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मध्य प्रदेश के ऊपर लो प्रेशर बनने के कारण बारिश हो रही है। यह लो प्रेशर उत्तर प्रदेश की ओर शिफ्ट हो रहा है। इस कारण तीन-चार दिन बारिश होने का पूर्वानुमान है। राज्य कृषि मौसम केंद्र लखनऊ के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लो प्रेशर के प्रभाव से बारिश होने का पूर्वानुमान है। बुधवार सुबह 8 बजे तक 10 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन


भारत भारी प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत के मोतीगंज चौराहे से भारत भारी को जाने वाले मुख्य मार्ग के गड्ढे में जलभराव हो गया है। सड़कों पर बारिश का पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आई। बारिश बंद होते ही किसान खेतों की ओर चल पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटवा प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार रात व बुधवार सुबह हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह बारिश होती रही तो फसल में लगी पूंजी निकल आएगी।


किसान करम हुसेन का कहना है कि यह पानी खरीफ की फसल के लिए अमृत के समान है। ओम प्रकाश चौधरी कहते हैं कि जिन किसानों ने दो एक बार पंपिंगसेट से पानी खेतों में भर रखा था, उन खेतों को धान आज देखने लायक है। राम उजागिर चौधरी कहते हैं कि पहली बार दूरदराज क्षेत्रों में एक साथ बारिश हुई है। यदि इतनी ही बारिश और हो जाय तो शायद धान की फसल में बाली आ जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed