फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rain causes traffic jams in Nepal

Siddharthnagar News: बारिश का असर, नेपाल में जाम में फंसे यात्री

Sun, 22 Mar 2026 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rain causes traffic jams in Nepal
नवलपरासी जिले के दाउन्ने सड़क खंड पर फंसी वाहन। स्रोत सोशल मीडिया
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के नवलपरासी जिले में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। ईस्ट-वेस्ट हाईवे के दाउन्ने रोड सेक्शन पर शुक्रवार से शुरू हुई समस्या शनिवार को और गंभीर हो गई, जहां पूर्वांह्न करीब 11 बजे से टू-वे ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन


लगातार बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ और गड्ढे बन गए हैं, जिससे छोटी गाड़ियों का चलना मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि सैकड़ों वाहन कीचड़ में फंसकर लंबी कतारों में खड़े हैं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दाउन्ने बाजार क्षेत्र, पैंसठ्ठी मोड़ और दाउन्ने ओरालो जैसे इलाकों में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, जहां वाहन पूरी तरह रुक गए हैं। बारिश जारी रहने से हालात में सुधार के आसार फिलहाल कम नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बुटवल-नारायणगढ़ रोड के दाउन्ने सेक्शन पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जिससे मार्ग पहले से ही संवेदनशील बना हुआ था। इसी बीच बारिश ने समस्या को और बढ़ा दिया। स्थिति को देखते हुए सड़क विभाग ने पहले ही मालवाहक गाड़ियों के रात में संचालन पर रोक लगा दी थी और केवल यात्री व आवश्यक सेवाओं से जुड़ी गाड़ियों को चलने की अनुमति दी गई थी। हालांकि, रातभर हुई बारिश के चलते अब यात्री बसों का संचालन भी बाधित हो गया है। लंबे जाम से राहत देने के लिए प्रशासन ने बड़ी और मालवाहक गाड़ियों को पश्चिम की ओर बरदघाट और पूर्व की ओर दुमकीबास में रोक दिया है, ताकि यात्री वाहनों को प्राथमिकता दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed