{"_id":"69b70e4eadd47808a4077aaa","slug":"rain-and-hailstorm-alerts-hold-breath-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-155071-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बारिश और ओलावृष्टि के अलर्ट से अटकी सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बारिश और ओलावृष्टि के अलर्ट से अटकी सांस
विज्ञापन
भारतभारी नगर पंचायत क्षेत्र में आई आंधी। संवाद
सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिनों से मौसम में जारी उतार-चढ़ाव के बीच रविवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी रबी की फसल पकने की स्थिति में है, ऐसे में बेमौसम बारिश या ओलावृष्टि होने पर भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने पूर्वांचल और तराई क्षेत्र में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस समय तेज बारिश या ओले पड़ने से गेहूं की फसल गिर सकती है, जबकि सरसों, चना और मसूर की फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है। फसल इस समय वजन पकड़ चुकी है, इसलिए तेज हवा और बारिश फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।
रविवार सुबह करीब सात बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया, लेकिन दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम के इस बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई स्थानों पर गेहूं की फसल बालियों के साथ खड़ी है, जबकि सरसों, चना और मसूर की फसल पकने की कगार पर है। ऐसे में यदि तेज बारिश या ओलावृष्टि होती है तो किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
तेज हवाओं और बूंदाबांदी से बढ़ी चिंता : शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में रविवार सुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे गेहूं और सरसों की खड़ी फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई। कई किसानों ने खराब मौसम के कारण सरसों की कटाई फिलहाल रोक दी है।
मौसम की बेरुखी से किसान परेशान : इटवा। क्षेत्र में रविवार सुबह तेज हवा और काले बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। हालांकि तेज बारिश या ओलावृष्टि नहीं हुई, लेकिन किसानों का कहना है कि यदि ऐसा हुआ तो गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान : आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज (अयोध्या) के मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।