फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rain accompanied by strong wind, damage to crops

तेज हवा के साथ बारिश, फसलों को क्षति

Fri, 10 Mar 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 10 Mar 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Rain accompanied by strong wind, damage to crops
बारिश के दौरान भनवापुर के मल्हवार गांव के सिवान में गिरी गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। मौसम का मिजाज शुक्रवार को बदल गया। रुक-रुक कर बारिश और हवाओं के कारण दिन में ही रोशनी कम हो गई, जिससे लोगों को वाहनों की लाइट ऑन करके चलना पड़ा। बारिश और हवाओं के कारण सभी फसलों को नुकसान हुआ है। गेंहू, तिलहनी और दलहनी फसलों को बारिश ने क्षति पहुंचाई है। गेंहू की खड़ी फसलें हवाओं के कारण जमीन पर गिर गई।
विज्ञापन

होली के ठीक पहले मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार को आसमान में बादल छा गए और दोपहर के समय भी अंधेरे जैसी स्थिति हो गई। बारिश के कारण उड़ती धूल से लोगों को निजात तो मिल गई पर किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। बारिश से गेंहू, सरसों, मटर, आलू, अरहर की फसल को काफी नुकसान हुआ है। बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फसलों के नुकसान से किसान सदमें में हैं। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के कृषि वैज्ञानिक डॉ. मारकंडेय सिंह का कहना है कि बारिश और हवाओं के कारण सर्वाधिक नुकसान गेहूं की फसल को हुआ है। 
विज्ञापन

इटवा। रुक रुक कर हुई बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। चिंता बारिश से अधिक तेज हवाओं से है। गेहूं की पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है। फसल गिरने से गेहूं की बालियों के दानों के हल्के होने की संभावना है। ग्राम कलेनिया, नबेलवा, चौखड़ा, महतिनिया, अकोलिहा, लटेरा कलवारी, बेनीपुर, जगजीवनपुर, पकड़ी सहित सैकड़ों गांवों के किसानों की गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज। खेतों में लहलहाते तैयार गेहूं की फसल को देखकर किसान जहां अपने अरमानों को संजो रहे थे। वहीं शुक्रवार को पछुवा हवाओं के साथ हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि से गेंहू की खड़ी फसल खेतों में गिर गई है। भोर से शुरू हुई बारिश रूक-रूककर दोपहर तक जारी रही। इससे किसानों की चिंता बढ़ा गई। 

करीब चार माह से बारिश न होने से बेहाल किसानों ने जैसे-तैसे कर रबी फसल की पैदावार की थी। मगर शुक्रवार की भोर से चले पछुवा हवाओं के साथ बारिश और दर्जनों जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। इससे खेतों में खड़ी अधिकांश गेंहू की फसल धराशाई हो गई तो वहीं पक चुके सरसों की फसल ओले के कारण खेतों में ही झड़ गई।  यह देख किसान मायूस हो उठे। किसान गोपाल मिश्रा, बजरंगबली, मुरली, दीनानाथ शुक्ला, अंबिका प्रसाद, रामकपिल, जयनरायण, पंकज दुबे, राजेश शुक्ला, बब्लू साहू आदि किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि और बारिश से गेहूं की फसल खेत में गिर गई है। अगर हवाएं चलीं और बारिश हुई तो गेंहू की पैदावार काफी कम हो जाएगी। वहीं गेहूं के दानों में विकास भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed