फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Railway station work is incomplete, this time too passengers will be stunned

Siddharthnagar News: रेलवे स्टेशन का कार्य अधूरा, इस बार भी ठिठुरेंगे यात्री

Tue, 26 Nov 2024 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Railway station work is incomplete, this time too passengers will be stunned
सिद्धार्थनगर रेलवे ​स्टेशन ​पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री प्रतीक्षालय।
सिद्धार्थनगर। तापमान लगातार गिरने के कारण धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जा रही है। लेकिन यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे प्रशासन सक्रिय नहीं है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए निर्माणाधीन हॉल अभी तक पूरा नहीं हो सका है। कायाकल्प के लिए दिया गया समय भी पूरा हो गया है। फिलहाल यात्रियों को रात में ठंड से जूझना पड़ रहा है। पिछले साल भी यात्रियों को अस्थायी रैन बसेरों के सहारे रात बितानी पड़ी थी।
विज्ञापन

ट्रेन यात्रियों को स्टेशन पर कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर अब तक प्रतीक्षालय कक्ष शुरू नहीं हुआ है। यात्री ट्रेन के इंतजार के दौरान ठंड से परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है, जो उन्हें गिरते तापमान से बचा सके। वह टिकट घर परिसर में ही बैठने पर मजबूर हैं। आरक्षित श्रेणी के यात्रियों के लिए बने कमरों में काम भी अधूरा है। बताया जा रहा है कि इन कमरों में भी कार्य पूरा नहीं हो पाया है, जहां शुल्क जमा करके यात्री रात के कुछ घंटे बीता सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed