{"_id":"6660ba6cc1ec0902ae059c94","slug":"railway-station-taking-final-shape-better-facilities-will-be-available-soon-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-118556-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आखिरी रूप ले रहा रेलवे स्टेशन, जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आखिरी रूप ले रहा रेलवे स्टेशन, जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा
Thu, 06 Jun 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रेलवे स्टेशन पर कार्य होने से बढ़ गई थीं यात्रियों की परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रेलवे स्टेशन का कार्य जल्द पूरा होने वाला है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। जबकि रेलवे स्टेशन पर कार्य होने से यात्रियों को अभी तक प्लेटफाॅर्म पर खुले में बैठकर ट्रेन की यात्रा करनी पड़ रही थी, लेकिन यात्री प्रतीक्षालय का कार्य पूर्ण होने से यात्रियों को अब धूप व बारिश का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अमृत भारत योजना के तहत जिले के सिद्धार्थनगर व बढ़नी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का कार्य चल रहा था। इससे स्टेशन का यात्री प्रतीक्षालय, सहित कई भवन टूट गए थे, जिससे टिकट घर व यात्री प्रतीक्षालय टिन शेड में बनाया गया था। भीषण गर्मी में एक रेलवे कर्मी बेहोश भी हो गया था। जबकि अब रेलवे स्टेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। इससे यात्रियों को अब खुले में बैठकर ट्रेन का इंतजार नहीं करना पड़ता है।
यात्रियों की सुविधा के लिए कोच इंडिकेटर भी लगा दिए गए हैं। दोनों प्लेटफाॅर्म पर आने जाने के लिए लिफ्ट भी लगायी जा रही है। इससे यात्रियों को सीढ़ी चढ़ने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। दोनों तरफ बैठने के लिए पर्याप्त बेंच लगाए जा रहे है, इससे लोगों को अब ट्रेन का इंतजार करने के लिए फर्श पर नहीं बैठना पड़ेगा। पानी पीने के लिए दोनों तरफ वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- --
रेलवे स्टेशन का कार्य पूरा होने वाला है, इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। जबकि नई व्यवस्थाओं के होने से यात्री को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
-डीके उपाध्याय, रेलवे स्टेशन अधीक्षक