{"_id":"665a2331ee6be5af1c079454","slug":"raid-on-seeds-shops-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-118357-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 50 बीज दुकानों पर छापा, दो निलंबित, दो को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 50 बीज दुकानों पर छापा, दो निलंबित, दो को नोटिस
Sat, 01 Jun 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 01 Jun 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर सभी तहसीलों में संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के निर्देश पर सभी तहसीलों में संयुक्त टीम गठित कर बीज के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गयी। जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल ने बताया कि गठित संयुक्त टीम में तहसील नौगढ़ में उप कृषि निदेशक एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, शोहरतगढ़ में जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक निदेशक मत्स्य शामिल रहे। इटवा में भूमि संरक्षण अधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी, बॉसी में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी नौगढ़ एवं जिला गन्ना अधिकारी तथा डुमरियागंज में अपर जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई।
संयुक्त टीम ने जनपद के 50 बीज प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की कार्रवाई करते हुए संदिग्धता के आधार पर 77 बीजों के नमूने ग्रहित कर गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। साथ ही दो बीज प्रतिष्ठानों चौधरी खाद एवं बीज भंडार महदेवा नानकार शोहरतगढ़ एवं गुप्ता बीज भंडार ककरहवा, बर्डपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा दो प्रतिष्ठानों वकील अहमद बीज भंडार अलीगढ़वा, बर्डपुर एवं नेशनल बीज भंडार डुमरियागंज का बीज प्राधिकार पत्र निलंबित किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में लगातार छापेमारी, औचक निरीक्षण की कार्रवाई कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा की जाएगी। जनपद के समस्त बीज विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि वह वैध बीज लाइसेंस, बीज स्टाक एवं बिकी रजिस्टर तथा कैशमेमों, बिक्री रसीद के साथ ही गुणवत्ता युक्त बीजों की बिक्री निर्धारित दर पर ही करें। यदि कोई भी विक्रेता अवैध रूप से बीजों की बिक्री करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कराया जायेगा। किसान को बीज प्रतिष्ठानों से बीजों की खरीददारी करते समय कैशमेमों, बिक्री रशीद अवश्य प्राप्त कर ही बीजों की खरीददारी करें।