फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Q SO trained to work on mail

क्यू मेल पर काम के लिए प्रशिक्षित हुए एसओ

Sat, 30 Jul 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 30 Jul 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Q SO trained to work on mail
पुलिस लाइन में हुई कार्यशाला में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। अब एक अगस्त से पुलिस सरकारी कामों में कम से कम कागजों का प्रयोग करेगी। सीसीटीएनएस के क्यू मेल पर काम करने का निर्देश जारी किया गया। डीजीपी जावीद अहमद ने थानेदार व पुलिस दीवान को ट्रेनिंग देने का निर्देश दिया था। जिसके तहत शनिवार को सभी थानों के एसओ व दीवान को पुलिस लाइन सभागार में प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

एएसपी मंशाराम गौतम ने कहा कि पुलिस अब सरकारी कामकाज में कम से कम कागजों का प्रयोग करेगी।
इसके लिए विभाग ने साफ्टवेयर तैयार कराया है। क्विक मेल के नाम से बने इस साफ्टवेयर में सूचनाओं का आदान-प्रदान त्वरित गति से होगा। इसमें दर्शाई गई कार्रवाई भी ऑनलाइन देखी जा सकेगी। नोडल अधिकारी सीओ सदर अकमल खान ने बताया कि पुलिस काम को तेज गति से निस्तारित करने के लिए अब आधुनिक तकनीकी का सहारा लेने लगी है। इसी के क्रम में अब सूचनाओं का आदान प्रदान क्यू मेल से किया जाएगा।
विज्ञापन

सीसीटीएनएस साफ्टवेयर को बेस कर बने इस ईमेल में थानों से सूचनाएं भेजी जाएगी। इस पर काम करना काफी आसान है। एक क्लिक पर सूचनाएं भेज दी जाएगी। इस दौरान सीओ इटवा डीएन तिवारी, एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा, उसका बाजार रामसिंहासन सिंह, लोटन अटल बिहारी ठाकुर, कपिलवस्तु एसके सरोज, मोहाना योगेंद्र सिंह, शोहरतगढ़ मानवेंद्र सिंह, चिल्हिया अनिल कुमार शर्मा, मिश्रौलिया रवि कुमार राय, इटवा संजय पांडेय, गोल्हौरा सत्य प्रकाश यादव, त्रिलोकपुर मुकेश राय, महिला थाना अजीजुर्रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed