फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   purchase 33 acre land

पर्यटन विकास के लिए 53 करोड़ से खरीदी जाएगी 33 एकड़ भूमि

Mon, 04 Apr 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
purchase 33 acre land
कपिलवस्तु स्तूप। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पर्यटन विकास के लिए 53 करोड़ से खरीदी जाएगी 33 एकड़ भूमि
विज्ञापन

- कपिलवस्तु में बड़े प्रोजेक्ट के लिए अब नहीं होगी भूमि की कमी
- विदेशी बौद्ध मठ के प्रोजेक्ट को अब मिल सकेगी हरी झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। तथागत बुद्ध की क्रीड़ास्थली कपिलवस्तु को पर्यटन के नक्शे पर और चमकाने की कवायद पूरी हुई है। उत्तर प्रदेश शासन ने कपिलवस्तु में पर्यटन विकास के लिए 33 एकड़ भूमि क्रय करने की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें 53.46 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस भूमि की क्रय प्रक्रिया पूरी होने के बाद कपिलवस्तु में पर्यटन के बड़े प्रोजेक्ट को स्वीकृत कराने में भूमि संबंधी बाधा दूर हो जाएगी। बुद्धा थीम पार्क के बाद उस स्थान पर 12 एकड़ भूमि शेष थी, जबकि अब 45 एकड़ भूमि उपलब्ध रहेगी।
उत्तर प्रदेश शासन के उप सचिव गिरिजापति द्विवेदी ने भूमि क्रय की स्वीकृति का आदेश जारी किया है। बर्डपुर क्षेत्र में कपिलवस्तु स्तूप के पूर्व दिशा में 100 फुट भूमि छोड़कर और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से उत्तर दिशा में 33 एकड़ भूमि को खरीदने का रास्ता साफ हो गया है। 53.46 करोड़ रुपये की भूमि क्रय की जाएगी, जिसमें जिला प्रशासन को दो करोड़ रुपये प्राप्त हो गए हैं।
विज्ञापन

सर्किल रेट का चार गुना होगा भुगतान
पर्यटन के जानकारों के अनुसार कपिलवस्तु में पर्यटन विकास के लिए भूमि की कमी बड़ी बाधा थी। इस कारण बड़े प्रोजेक्ट का प्रस्ताव नहीं बन पा रहा था। जिला प्रशासन ने भूमि क्रय करने के लिए एक बार प्रस्ताव भेजा और उसका संस्मरण भी कराया। 26 गाटे के अंतर्गत भूमि क्रय करने के लिए किसानों को सर्किल रेट का चार गुना भुगतान किया जाएगा। जिला पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ. मोहम्मद मकबूल ने बताया कि भूमि क्रय करने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। अब उपलब्ध भूमि के अनुसार प्रोजेक्ट बनाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिलवस्तु में 33 एकड़ भूमि क्रय करने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। भूमि क्रय करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कपिलवस्तु में पर्यटन विकास की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। कपिलवस्तु में बुद्धा थीम पार्क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। 24 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के अंतर्गत विपश्यना केंद्र बनाने की योजना है। विदेशी बौद्घ मठ बनाने की कोशिश की जाएगी ताकि नेपाल के लुंबिनी के पर्यटकों की इधर रूझान बढ़ जाए।
- दीपक मीणा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed