फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   purani penshan

पुरानी पेंशन बहाली समेत सात बिंदुओं का मांगपत्र सौंपा

Tue, 15 Sep 2020 07:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
purani penshan
पुरानी पेंशन बहाली समेत सात बिंदुओं का मांगपत्र सौंपा
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की पहल
प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन जिला इकाई की ओर से पुरानी पेंशन बहाली समेत सात बिंदुओं का ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन के जरिए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई।

जिला इकाई अध्यक्ष अवधेश यादव की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिवपूजन को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा। इनमें नई पेंशन स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन बहाली, जनवरी 2020 से सीज किए गए डीए और डीआर को व्यापक महंगाई को देखते हुए बहाल करने, कर्मचारी, शिक्षकों की 50-60 वर्ष की आयु बाद की जा रही जबरन सेवानिवृत्ति को बंद करने, समूह ख और ग में नियुक्ति के बाद पांच वर्ष तक संविदा के रूप में कार्य करने का नियम को वापस लेने, सरकारी विभागों को निजीकरण से मुक्त करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, कोरोना काल में अधिकारियों, कर्मचारियों की मौत के बाद उनके परिजनों को आर्थिक सहायता देने जैसे बिंदु शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद, जिला मंत्री महेश्वरी दयाल, सीताराम, कन्हैया प्रसाद, रामदास, दयाराम पाठक, राम नेवास और बाबूराम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed