{"_id":"698e336fc76dadf0bb08bbd9","slug":"public-bus-service-limited-to-survey-only-passengers-upset-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-153357-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: केवल सर्वे तक ही सीमित रह गई जनता बस सेवा, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: केवल सर्वे तक ही सीमित रह गई जनता बस सेवा, यात्री परेशान
Fri, 13 Feb 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आम यात्रियों को सस्ती और सुगम यात्रा का भरोसा देकर शुरू की गई जनता बस सेवा जिले में अभी पूरी तरह से पटरी पर नहीं उतर पाई है। हालात यह हैं कि जिन दो रूटों पर बसें चलाई भी जा रही हैं, वहां संचालन समय से नहीं हो पा रहा है। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि अन्य प्रस्तावित मार्गों पर अब तक सेवा शुरू ही नहीं हो सकी है।
डिपो से फिलहाल बढ़नी चाफा और चेतिया मार्ग पर ही जनता बस का संचालन किया जा रहा है, लेकिन इन रूटों पर भी बसें तय समय पर नहीं चलतीं, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। क्षेत्र के श्रवण, दुर्गेश ने कहा कि मजबूरी में कई यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं बिस्कोहर रूट पर तो बस सेवा सर्वे तक ही सीमित रह गई है। संचालन शुरू न होने से इस मार्ग के यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। उनका कहना है कि डिपो से नियमित बस न चलने के कारण निजी वाहन चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं, कई बार दोगुना तक किराया देना पड़ता है। इसके अलावा लोटन, ककरहवा, अलीगढ़वा, बढ़नी और खेसरहा जैसे अन्य प्रस्तावित रूटों पर भी अब तक संचालन को लेकर कोई ठोस पहल नहीं दिख रही है। क्षेत्र के अजय सिंह, विकास, सुधीर, प्रवेश ने बताया कि लोटन क्षेत्र में पहले ठोठरी तक पहले बस का संचालन होता था, लेकिन अब बसों का संचालन नहीं हो रहा है।