फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Public awareness is necessary to prevent disease: Upendra

बीमारी से बचाव के लिए जन जागरुकता जरूरी : उपेंद्र

Sun, 04 Feb 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 04 Feb 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Public awareness is necessary to prevent disease: Upendra
बांसी। वेक्टर जनित रोगों के विरुद्ध जन जागरूकता बहुत आवश्यक है। यह बातें डायट प्राचार्य उपेंद्र कुमार ने डायट परिसर में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला के समापन समारोह में कहीं। भारत सरकार की संस्था राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद तथा इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में इस कार्यशाला में 30 शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें कठपुतली नाटकों के माध्यम से वेक्टर जनित रोगों से बचाव की जानकारी बड़ी ही रोचक और सरल माध्यम से सिखाई गई। प्रतिभागियों ने कठपुतली निर्माण और उसके संचालन तथा स्क्रिप्ट राइटिंग और नाटक लेखन को भी सीखा। अब यहींं प्रतिभागी जनपद के विभिन्न गांवो में जाकर मलेरिया, डेंगू, इंसेफेलाइटिस, चिकनगुनिया आदि रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। कार्यशाला में इन क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों का मार्ग दर्शन किया। इस अवसर पर बोलते हुए प्राचार्य उपेंद्र कुमार ने कहा कि कठपुतली संचार का पारंपरिक और लोकप्रिय माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन

डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं बहुत ही उपयोगी हैं। प्रवक्ता फुरकान अहमद ने सभी प्रतिभागियों से कहा कि अब वे कठपुतली माध्यम से निर्धारित विद्यालय या गांव में जाकर लोगों को जागरूक करें। इस्कॉस की ओर से संतोष त्रिपाठी ने कार्यशाला से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने मच्छर चालीसा ए बुखार में लापरवाही पड़ेगी भारी, काला जार का प्रहार न होगा अब की बार, दिमागी बुखार, बड़ा खूंखार, मलेरिया की कहानी मच्छर की जुबानी, सही जानकारी बचाए जान, जैसे कई कठपुतली नाटक तैयार किए। इनमें शीला आर्य, नमिता चौरसिया, अनामिका सिंह, मनीष कुमार दुबे, प्रेमपाल सिंह, जलाल अख्तर, इमामुद्दीन आदि शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed