{"_id":"6578a2983fb07bed8d034d67","slug":"provide-legal-aid-to-victimized-women-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-9718-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराएं विधिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराएं विधिक सहायता
विज्ञापन
वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ब्रिजेश कुमार। स्त्रोत्र सूचना वि
: वन स्टॉप सेंटर का अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश ने निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश ब्रिजेश कुमार-द्वितीय मेडिकल कॉलेज में स्थित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सेंटर पर आने वाली महिलाओं को विधिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा सखी योजना के तहत पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर पुलिस, चिकित्सा, विधिक सहायता एवं आश्रय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वन स्टॉप सेंटर मेडिकल कॉलेज परिसर में बना है।
प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव ने वन स्टॉप सेंटर के कार्यालय, परामर्श कक्ष, आश्रय कक्ष, चिकित्सा कक्ष, वीडियो कॉफ्रेंसिंग कक्ष, सीसीटीवी एवं किचन काे देखा। सखी वन स्टॉप सेंटर में पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालंटियर द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। वन स्टॉप सेंटर के विषय में व्यापक प्रचार-प्रसार जागरूकता शिविर व पंपलेट से किए जाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान केस वर्कर नीलू उपाध्याय, स्टाफ नर्स रजनी, हेड कांस्टेबल प्रमिला यादव, पीआरडी रीता पासवान, पुनीता पासवान, चौकीदार सुरेंद्र कुमार व मनीषा मिश्रा उपस्थित मिले।