फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   protested asha workar

आशा बहू-आशा संगिनी कार्यकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

Fri, 03 Dec 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
protested asha workar
आशा बहू-आशा संगिनी कार्यकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट परिसर में सात सूत्री ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आशा बहू-आशा संगनी कार्यकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन ने शुक्रवार को मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। सात सूत्री मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए लंबित समस्याओं के निस्तारण की मांग की।

मांग पत्र में कहा कि आशा संगनी का 15 हजार और आशा बहुओं को 12 हजार रुपये मानदेय किया जाए। अन्य राज्यों की तरह उन्हें भी एएनएम पद पर पदोन्नति मिलनी चाहिए। सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पाता है। उनके लिए आए धन की बंदरबाट हो जाती है। इससे बचने के लिए धनराशि को अधिकारियों के खाते में भेजने के बजाए उनके खाते में सीधे भेजा जाए। धरने के समर्थन में आए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं में आशा बहू व संगिनी पूरे मनोयोग से काम करती हैं। बावजूद इसके सरकार इनकी ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस दौरान रानी सिंह, सुशीला जायसवाल, रिंकी वर्मा, छाया त्रिपाठी, उर्मिला देवी, राजश्री, अकाली देवी, इंद्रावती चौधरी, शशिप्रभा गिरी और संगीता समेत भारी संख्या में आशा बहू व संगिनी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed