फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   protested against taking out the journey by bullock cart and rickshaw

बैलगाड़ी और रिक्शा से यात्रा निकाल किया विरोध

Mon, 12 Jul 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
protested against taking out the journey by bullock cart and rickshaw
बैलगाड़ी और रिक्शा से यात्रा निकाल किया विरोध
विज्ञापन

बढ़ते हुए पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्य को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पेट्रोलियम पदार्थ बढ़ते हुए मूल्य के विरोध में सोमवार को हाईडिल से सिद्धार्थ तिराहे से बैलगाड़ी, तांगा और रिक्शा से विरोध यात्रा निकाली। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।

जिलाध्यक्ष काजी सुहेल ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। डीजल और पेट्रोल, रसोई गैस के दाम नियमित बढ़ रहे हैं। महंगाई से आम जनता परेशान हो चुकी है मगर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि बढ़े हुए मूल्य का सरकार जल्द वापस ले, जिससे किसानों और आम जनता को सहूलियत मिल सके। इसके लिए कांग्रेस पार्टी का विरोध जारी रहेगा। कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि सरकार को महंगाई नहीं दिख रही है। जबकि आम जनता महंगाई की मार से परेशान है। कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन बड़ा होगा। इस दौरान कांग्रेस नेता सच्चिदानंद पांडेय, डॉ. अरविंद शुक्ल, अतहर अलीम, देवेंद्र कुमार, कैलाश पंक्षी, किरन शुक्ला, दिनेश वर्मा, रंजना मिश्र, डॉ. मोहम्मद वासिफ, नादिर सलाम, अनिल सिंहू, लक्ष्मी प्रसाद यादव, जावेद मोकीम, अफसर अहमद, मशहूर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed