फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   protest against railway underpass

Siddharthnagar News: रेलवे के अंडर पास निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

Wed, 22 May 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 22 May 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
protest against railway underpass
फोटो-
विज्ञापन


-उसका क्षेत्र के कोल्हुआ के पास हो रहे निर्माण कार्य को रोका

संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। क्षेत्र के उसका-बृजमनगंज रेल मार्ग पर स्थित कोल्हूआ प्रथम गांव के पास स्थित रेलवे क्रासिंग के पास बनाए जा रहे अंडर पास का बुधवार को स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उसका बाजार से कोल्हुआ होते हुए पड़ोसी जिले में स्थित प्रसिद्ध माता दुर्गा मंदिर, लेहड़ा भारी संख्या में लोग बस, ट्रैक्टर ट्राली आदि बड़े साधनों से जाते हैं। अंडर पास बन जाने से बड़े वाहन नहीं निकल पाएंगे और बरसात में चार माह पानी भरा रहने से बच्चो की पढ़ाई भी प्रभावित हो जाएगी। क्षेत्र के कुड़िया, महुआ में पहले से अंडर पास बना है, वहा तीन–चार माह बरसात में पानी ही भरा रहता है। ग्रामीणों ने इस निर्माण का पुरजोर विरोध किया है। मौके पर समाज सेवी ओंकार पांडेय, बीडीसी संघ के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह, ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार, नन्हे दूबे, चिंटू दुबे, सिक्कू, ज्वाहिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed