{"_id":"57b9dd184f1c1b7273d4f10c","slug":"programs-to-raise-social-consciousness","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रमों से जगाई सामाजिक चेतना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रमों से जगाई सामाजिक चेतना
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
परसा में एसएसबी के चेतना अभियान में कार्यक्रम पेश करतीं बच्चियां।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसा। एसएसबी 50वीं वाहिनी का पांच दिवसीय वृहद सामाजिक चेतना अभियान रविवार से आरंभ हुआ। तुलसियापुर चौराहा स्थित पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों से जहां स्कूली बच्चों ने समां बांधी, वहीं एसएसबी ने स्वच्छता, बेटी बचाओ, नशा मुक्ति, बाल विवाह जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक कर सहयोग का आह्वान किया।
बतौर मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने एसएसबी की इस मुहिम को सराहते हुए कहा कि स्पष्ट हो गया है कि सीमाओं की सुरक्षा के साथ ही एसएसबी बेहतर समाज निर्माण के लिए भी सजग है। एसएसबी देश का एकमात्र ऐसा अर्धसैनिक बल है, जो ऐसे रचनात्मक कार्यों में शामिल हो रहा है।
इसके पहले सांसद ने एसएसबी की ओर से विद्यालय में बनवाए गए शौचालय का भी लोकार्पण किया। एसएसबी 50वीं वाहिनी के प्रभारी सेनानायक जनार्दन मिश्र ने एसएसबी के गतिविधियों की जानकारी देते हुए अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मकसद बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत को साकार करना है। इस दौरान मरीजों व पशुओं को निशुल्क दवा वितरित किया गया। कार्यक्रम में अमर बाल विद्या मंदिर बढ़नी व पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शुक्लागंज के छात्र-छात्राओं और एसएसबी के महिला-पुरुष सिपाहियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, दहेज गीत, अंग्रेजी गीत, राजस्थानी गीत समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
बांसुरी वादक भोला मास्टर ने अपनी प्रस्तुति से सराहना बटोरी। समारोह का संचालन विद्याराम शुक्ल ने किया। इस मौके पर एसएसबी के सह सेनानायक गौरव सिंह, प्रचार अधिकारी ओपी साहू, बीओपी कमांडर ओजात्रा सिंह, इंस्पेक्टर सुजीत पांडेय, राजीव कुमार, अनुराग राय, विवेक गिरी, रामपाल राव, संगीता, दिगेश्वरी साहू, युधिष्ठिर शुक्ल, नर्वदेश्वर मणि आदि मौजूद थे।