{"_id":"5a22e0894f1c1b7a548c0afe","slug":"proclamation-of-procession-sought-for-peace-and-tranquility","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस निकाल, मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस निकाल, मांगी अमन-चैन की दुआ
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
बढ़नी के ग्राम तुलसियापुर चौराहा पर बारावफात का निकाला गया जुलूस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिलेभर में बारावफात पर शनिवार को अकीकतमंदों ने जुलूस निकालकर कुरआन का पाठ किया और अमन-शांति की दुआएं मांगी।
नगर के से सटे ग्राम महरिया, पोखरभिटवा, करौंदा मसिना आदि स्थानों से जुलूस निकला, उसके बाद सिद्धार्थ तिराहा पर लोगों ने फातिहा पढ़ी। बर्डपुर में भी नौजवान कमेटी बर्डपुर व दारुल उलुम फारुकिया नोनहवा की ओर से जुलूस बर्डपुर बाजार से बुद्ध चौक मोड़ तक निकाला गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। मौलाना मोहम्मद इमरान अली ने कहा कि आज ही के दिन पैगंबर साहब का जन्म हुआ था। नबी के एहसान को मानते हुए जब रबीउल अव्वल की तारीख आती है तो लोग ख़ुशी का इजहार करते हैं। जुलूस में लोगों ने राष्ट्रीयता की भावना को दर्शाया। तिरंगा व देशभक्ति का नारा लगाते रहे।
इस दौरान सद्दाम, अब्दुल रहमान, मेराज अहमद, मोहम्मद अजीज, नसरुद्दीन, निजामुद्दीन, निजाम, अहमद अली आदि मौजूद रहे। बढ़नी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी बारावफात मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों ने जुलूस निकाला। शुक्रवार की रात से ही कुरआन की तिलावत, मिलाद व जलसे का सिलसिला चलता रहा। सुबह से ही लोगों ने नमाज अता किया। उसके बाद जुलूस निकाला। जुलूस औदही कला, रेड़वरिया, मदरहिया, तुलसियापुर, मनिकौरा, भुतहिया, भुतहवा, मटियार आदि गांवों से होते हुए तुलसियापुर चौराहा पर पहुंचा। जहां लोगों ने फातिहा पढ़ी। इटवा तहसील क्षेत्र के कठेला क्षेत्र में भी लोगों ने जुलूस निकाला। क्षेत्र के मुहम्मद नगर, जानकी नगर, पंडित डीह, तेनुआं, बेलहर, मैनिहवा, चेचराफ बुजुर्ग, बजराभारी, हुसैन नगर, बडुईया, पोखरभिटवा, मैनिहवा, धोबहा, गौरडीह, जहलीडीह, नावडीह आदि गांवों से होते हुए जुलूस कठेला चौराहा पहुंचा।
उसका बाजार। बारावफात पर अकीकतमंदों ने जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल ताजिया पर तिरंगा लगाया और देश प्रेम से जुड़े नारे लगाए। मुख्य बाजार में फातिहा पढ़ी। देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। नवनिर्वाचित चेयरमैन के पति सुरेश यादव जुलूस के संग चलते रहे। निवर्तमान चेयरमैन हेमंत कुमार जायसवाल, सभासद आदर्श पांडेय, ओकांर पांडेय, डा. एएस अंसारी, मुस्तफा अंसारी, अजीजुर्रहमान, मंजूर इलाही, इरफान अली आदि मौजूद रहे।