{"_id":"5afc6f114f1c1be7408b5e39","slug":"processions-and-demonstrations-in-support-of-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में जुलूस और प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में जुलूस और प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 16 May 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में बाइक जुलूस निकालते कर्मचारी और शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। विभिन्न मांगों के समर्थन में कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को जिला मुख्यालय पर मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। वहीं, मोर्चा ने सीएम के नाम संबोधित अपर उपजिलाधिकारी को 25 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।
कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली, छठे वेतनमान की विसंगतियों को दूर करने, चतुर्थ श्रेणी की भर्ती खोलने, सेवानिवृत्त आयु 62 वर्ष किए जाने, रिक्त पदों पर प्रोन्नति किए जाने सहित 25 सूत्रीय मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट से पूर्वाह्न 11 बजे मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। जिलाध्यक्ष रामकरन गुप्ता एवं संयोजक ओम प्रकाश पांडेय के नेतृत्व सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल जुलूस कलेक्ट्रेट से कृषि भवन, आरटीओ, सिंचाई विभाग, जिला अस्पताल, सीएमओ, डीआईओएस, बीएसए, वन विभाग, पीडब्ल्यूडी, बाणगंगा भवन, जिला पंचायत, तहसील नौगढ़, विकास भवन होते हुए कलेक्ट्रट पहुंचकर सभा की गई। वहीं, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्या को सौंपा गया।
ब्रह्मानंद यादव, गिरीश मिश्रा, शिवपूजन, विवेक श्रीवास्तव, प्रेम कुमार, प्रेमसागर चौधरी, ध्रुव त्रिपाठी, दिलीप कुमार, उमाकांत मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, जय गोविंद यादव, रणवीर सिंह, दीपक श्रीवास्तव, महेंद्र मिश्र, गोविंद पांडेय, सीताराम यादव, राजू सिंह, सुशील आंबेडकर, शोभनाथ गुप्ता, अशोक त्रिपाठी, शिवाकांत पांडेय, इफ्तखार अहमद, कृष्ण भूषण द्विवेदी, सुधीर श्रीवास्तव, सुनील बख्शी, वीर विक्रम चौधरी, अमित चंद, वाचस्पति, विनय कुमार पांडेय, गणेश त्रिपाठी, राजेश चाहर, दुर्गेश पांडेय, दुर्गा प्रसाद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।