{"_id":"664e3902597d667159005484","slug":"problem-of-migrane-in-hot-season-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-117931-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तेज धूप और गर्मी में बढ़ सकता है माइग्रेन का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तेज धूप और गर्मी में बढ़ सकता है माइग्रेन का खतरा
Wed, 22 May 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 22 May 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
गर्मी के कारण अस्पताल में पहुंच रहे नींद कम और अधिक गुस्सा आने के मरीज, चिकित्सक दे रहे गर्मी से बचाव की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। तेज धूप लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। गर्मी अधिक होने के कारण लोगों को नींद कम और गुस्सा अधिक आने की परेशानी बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी में माइग्रेन का खतरा बढ़ जाता है। चिकित्सक गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
चिकित्सकों का कहना है कि जिन लोगों को माइग्रेन का अटैक आता है, गर्मी में उनके लिए परेशानी बढ़ जाती है। गर्मी के कारण दिमाग के मरीजों को तेज सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती है। चिकित्सक इसका मुख्य कारण गर्मी और रात में नींद पूरी न होना बता रहे हैं। मनोचिकित्सक डॉ. फजल का कहना है कि गर्मी के कारण लोगों की नींद पूरी न होने के कारण गुस्सा अधिक आता है। लोग छोटी-छोटी बातों पर अधिक गुस्सा करते हैं, जिससे माइग्रेन का खतरा बढ़ने की आशंका रहती है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 20 से 25 मरीज गर्मी के कारण सिर दर्द और अधिक गुस्सा आने के पहुंच रहे हैं। मरीजों को गर्मी से बचाव और पूरी नींद लेने की सलाह दी जा रही है। तापमान गिरने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं यहां तापमान गिरने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं है। तेज धूप और लू के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है।
-- -- -- --
ऐसे करें बचाव
-धूप में निकलते समय सिर पर कपड़ा रखें
-रात में पूरी नींद और संतुलित आहार लें
-अधिक गुस्सा करने से बचें
-पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें
-नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें
-ताजे फल और हरी सब्जी का सेवन करें