{"_id":"571137954f1c1b91154a6c7f","slug":"problem-of-low-voltage","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो वोल्टेज की समस्या से लोग हो रहे परेश्ाान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो वोल्टेज की समस्या से लोग हो रहे परेश्ाान
Siddharth Nagar
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़ विकास खंड के पांच गांवों में दो माह से लो -वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। बिजली रहने पर भी लोगों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। विद्युत से चलने वाले उपकरण शो-पीस बने हुए हैं। मेहनौली, संतोरा, संतोरी, डफरा, अकरा में लो -वोल्टेज की समस्या से ग्रामवासी त्रस्त हैं।
कई बार विभाग के जिम्मेदारों और प्राइवेट लाइनमैन से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव के गुड्डू, सोनू उपाध्याय, विश्वजीत उपाध्याय, गब्बर पांडेय, राजू पांडेय, बनारसी, रिंकू उपाध्याय, शिवरक्षा मिश्र आदि ने कहा कि विभाग के जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते भीषण गर्मी के मौसम में हम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बिजली रहने के बाद भी बेमतलब साबित हो रहा है।
लोगों ने शीघ्र समस्या समाधान की मांग की है। ग्राम प्रधान बनारसी साहनी ने कहा कि विद्युत विभाग ने एक सप्ताह के अंदर समस्या का निराकरण नहीं किया तो हम ग्रामवासियों के साथ आंदोलन करेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी सिर्फ विद्युत विभाग की होगी।
विज्ञापन
इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई नित्यानंद ओझा ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में अभी तक नहीं आया है। सूचना मिली है। जल्द ही लाइनमैन को भेजकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।