{"_id":"654a772ed9b5520b47060946","slug":"problem-of-fertilizer-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-7950-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साधन सहकारी समितियों से खाद गायब, भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साधन सहकारी समितियों से खाद गायब, भटक रहे किसान
Tue, 07 Nov 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- है
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के किसानों को नहीं मिल रही खाद
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों से खाद गायब है। इससे किसान भटक रहे हैं और प्राइवेट दुकानों से महंगे दाम पर खरीदने के लिए मजबूर हैं। अधिकारी पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध होने का दावा कर रहे हैं।
क्षेत्र गागापुर गांव के किसान हरिनाथ पांडेय ने बताया कि इस समय रबी की फसल की बुआई चल रही है। इसके लिए डीएपी व यूरिया खाद की आवश्यकता है। क्षेत्र की साधन सहकारी समिति पर डीएपी व यूरिया उपलब्ध नहीं है। इससे प्राइवेट दुकान से अधिक दाम देकर खरीदना पड़ रहा है।
जूड़ीकुइयां गांव निवासी प्रमोद तिवारी ने बताया कि हमारे गांव में रमवापुर जगतराम के नाम से साधन सहकारी समिति है। जहां एक माह पहले 50 बोरी डीएपी आई थी जो बंट गई। अब धान की कटाई के बाद खाली हुए खेत में सरसों, मटर के साथ गेहूं की बुआई चल रही है। इसके लिए खाद की जरूरत है। साधन सहकारी समिति पर खाद नहीं मिलने से 1450 से 1500 रुपये प्रति बोरी डीएपी खरीदनी पड़ रही है। सरकारी रेट से सौ से डेढ़ सौ रुपये अधिक लिया जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि समितियों पर खाद भेजी जा रही है। किसान वहीं पर निर्धारित मूल्य पर खरीद सकते हैं। प्राइवेट में अगर कोई दुकानदार निर्धारित कीमत से अधिक लेता है और शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।