Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   private vehicles on depot gate

Siddharthnagar News: डिपो के बाहर सड़क पर भरते हैं प्राइवेट चालक सवारी

Fri, 31 May 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 31 May 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
private vehicles on depot gate
फोटो-
विज्ञापन

प्राइवेट चालकों के सवारी भरने से खाली जाती हैं रोडवेज की बसे
ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से यात्रियों की बढ़ती है मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डिपो के बाहर ऑटो व ई-रिक्शा चालकों का कब्जा है, इससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जबकि डिपो के सामने गाड़ी लगाने से प्राइवेट चालक रोडवेज पर आने वाली सवारियों को भी उठा ले जाते हैं, इससे आए दिन रोडवेज की बसे खाली ही डिपो से जाती हैं।
प्राइवेट वाहन चालकों की मनमानी इस तरह बढ़ गई है कि वह ट्रेन आने से पहले ही रेलवे गेट से डिपो गेट तक सड़क के किनारे अपना वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे सड़क सकरी हो जाती है। जबकि लाइन से ऑटो लगा होने से डिपो तक आने से पहले ही प्राइवेट चालक यात्रियों को अपने बातों में उलझा देते है। यात्री भी घर जल्दी पहुंचने के चक्कर में सरकारी बस को छोड़ कर प्राइवेट वाहन में बैठ कर चले जाते हैं। जबकि 10 किमी से अधिक दूरी तय करवाने के लिए प्राइवेट चालक यात्रियों से गाड़ी बुक करवाते हैं, इससे उनकी जेब ढीली होती है। कई बार शिकायत के बाद भी प्राइवेट चालकाें के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है। लेकिन सरकारी बस का राजस्व घटने के साथ ही यात्रियों को भी यात्रा महंगा पड़ रहा है।
विज्ञापन

----------
ट्रेन आते ही लगता है जाम
सिद्धार्थनगर। प्राइवेट वाहनों के खड़े होने से आए दिन जाम की स्थिति भी बनी रहती है। लेकिन ठेले व ऑटो चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा करते है। सबसे अधिक परेशानी ट्रेन आने पर होती है। ट्रेन आने के बाद कुछ देर तक वाहनों की गाड़ियों का पहिया थम जाता है और लोग जाम के झाम में जूझते रहते हैं। सबसे अधिक परेशानी रात में आठ बजे हाेती है। प्राइवेट कर्मचारियों का आफिस बंद होता है, लोग अपने घरों से सब्जियां लेने के लिए निकलते है। इस समय सबसे अधिक परेशानी होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
प्राइवेट वाहन से जाम लगता है, इसकी जानकारी है। जल्द ही डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगाी।
-डॉ. ललित कुमार मिश्र, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed