फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Private vehicle being used for school purposes seized.

Siddharthnagar News: स्कूल के लिए चला रहे थे निजी वाहन, सीज

Fri, 19 Jun 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Private vehicle being used for school purposes seized.
सिद्धार्थनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इसमें फिटनेस प्रमाणपत्र के बिना संचालित एक वाहन को पकड़कर थाना गोल्हौरा में निरुद्ध किया गया, जबकि निजी वाहन का उपयोग अवैध रूप से स्कूली वाहन के रूप में किए जाने पर वाहन को थाना ढेबरूआ में निरुद्ध कराया गया। अभियान के दौरान 40 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन विभाग की टीम की ओर से वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रवर्तन दल ने विभिन्न मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाकर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) न लगाने, हेलमेट का प्रयोग न करने, वाहन बीमा न होने, प्रेशर हॉर्न के उपयोग और सीट बेल्ट न लगाने जैसी यातायात संबंधी अनियमितताओं पर भी कार्रवाई की। जांच के दौरान कुल 40 वाहनों का चालान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क हादसे में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। स्कूल वाहनों और व्यावसायिक वाहनों की विशेष रूप से जांच की जा रही है ताकि बच्चों और आम यात्रियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो। फिटनेस, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। नियमों के उल्लंघन पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी।
विज्ञापन

इस संबंध में एआरटीओ संजय सिंह ने बताया अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। लगातार जांच अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed