फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Private doctor accused of extorting money by giving Sampilimb medicine

Siddharthnagar News: सैंपलिंब की दवा देकर निजी चिकित्सक पर लगाया पैसा वसूलने का आरोप

Tue, 24 Sep 2024 04:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Private doctor accused of extorting money by giving Sampilimb medicine
- डुमरियागंज नगर के एक गेस्ट हाउस में संचालित है चिकित्सक की क्लीनिक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर में डुमरियागंज- इटवा रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में संचालित निजी क्लीनिक के चिकित्सक पर एक व्यक्ति ने दवा कंपनियों के एमआर द्वारा सैंपल में दी जाने वाली दवा का मनमाना दाम वसूल करने और आपत्ति जताने पर मारने पीटने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित की शिकायत कर 112 डायल पुलिस सेवा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रिपोर्ट पुलिस अधिकारियों को देने की बात कही।

जानकारी के अनुसार डुमरियागंज नगर के एक गेस्ट हाउस के परिसर में संचालित प्राइवेट क्लीनिक के चिकित्सक के यहां सोमवार की शाम लगभग 4:10 पर डुमरियागंज क्षेत्र के बभनी निवासी फहीम अहमद अपने पिता की दवा लेने उसकी क्लीनिक पर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें नाट फॉर सेल की दवा देकर 1500 रुपया वसूल लिया गया। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत डुमरियागंज थाने पर 112 नंबर पर फोन किया। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उक्त, डॉक्टर ने उससे कहने लगे तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते चाहे जो तुम कर लो, मौके पर 112 नंबर डायल पुलिस ने जांच पड़ताल किया और आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां के चिकित्सक डाॅ. विकास चौधरी ने बताया कि मामला उनके सज्ञान में नहीं है। शिकायती पत्र मिलने पर जांच कर दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed