फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Preparing data of pregnant women... Health department will keep an eye

Siddharthnagar News: गर्भवतियों की तैयार कर रहे डाटा... स्वास्थ्य विभाग रखेगा नजर

Wed, 17 Jul 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 17 Jul 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Preparing data of pregnant women... Health department will keep an eye
- बाढ़ के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य टीम बना रही सूची, उन पर रखी जा रही नजर
विज्ञापन


- जरूरत पड़ने पर अस्पताल और मायके पहुंचाएगा प्रशासन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। गर्भवती महिलाओं की सेहत को लेकर स्वास्थ्य महकमा और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए गर्भवती महिलाओं को डाटा तैयार किया जा रहा है। इसमें यहां तक ध्यान दिया जा रहा है कि महिला का प्रसव कितने दिन में होगा। संबंधित क्षेत्र की स्वास्थ्य टीम महिला पर नजर रखेगी। जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाएगी। वहीं, बाढ़ से हालात और बिगड़े तो अगर उनका मायका सुरक्षित स्थान पर है तो वहां भेजवाएगी। जिससे किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए।


जनपद बाढ़ प्रभावित है, यहां हर साल बाढ़ की तबाही मचती है। जैसा की मौजूदा समय में शोहरतगढ़, डुमरियागंज तहसील का भनवापुर और सदर तहसील के गांव बाढ़ प्रभावित हैं। पिछले आठ दिनों से बाढ़ की त्रासदी को लोग झेल रहे हैं। प्रशासन का हर नागरिक और बाढ़ पीडि़त पर नजर है। इस संबंध में सीएमओ एके चौरसिया ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार करके उनके सेहत की निगरानी स्थानीय स्तर की स्वास्थ्य टीम कर रही है। समय-समय पर उनकी रिपोट ली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed