{"_id":"6a45544db4db40bb0205838f","slug":"preparations-underway-to-supply-210-lakh-metric-tonnes-of-chemical-fertilizer-to-nepal-by-july-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160619-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जुलाई तक नेपाल में 2.10 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद पहुंचाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जुलाई तक नेपाल में 2.10 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद पहुंचाने की तैयारी
Wed, 01 Jul 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल में धान की खेती के लिए आवश्यक रासायनिक खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नेपाल सरकार ने जुलाई माह के भीतर लगभग 2 लाख 10 हजार मीट्रिक टन रासायनिक खाद देश में पहुंचाने की तैयारी तेज कर दी है। कृषि, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार भारत के साथ सरकार-से-सरकार (जी-टू-जी) समझौते और अंतरराष्ट्रीय टेंडर के माध्यम से खाद आयात की प्रक्रिया को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।
मंत्रालय के अनुसार भारत के साथ हुए समझौते के तहत पहले चरण में 50 हजार मीट्रिक टन यूरिया जुलाई के दूसरे सप्ताह तक नेपाल पहुंच जाएगा। वहीं वैश्विक टेंडर के माध्यम से आयात किए जाने वाले एक लाख 80 हजार मीट्रिक टन खाद में से 60 हजार मीट्रिक टन डीएपी और एक लाख 20 हजार मीट्रिक टन यूरिया सावन के पहले सप्ताह तक नेपाल लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा ओमान, कतर, सऊदी अरब और वियतनाम से भी यूरिया और डीएपी खाद की आपूर्ति जारी है। मंत्रालय का कहना है कि मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में चुनौतियां बनी हुई हैं, फिर भी किसानों को खाद की कमी न हो, इसके लिए आपूर्ति व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
चालू आर्थिक वर्ष में सरकार ने लगभग छह लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद अनुदान पर किसानों को उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। साथ ही खाद वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए संबंधित निकायों को ऑनलाइन अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि खाद वितरण में किसी प्रकार की कालाबाजारी, अनियमितता या शिकायत सामने आती है तो किसान हॉटलाइन नंबर 9700099113 अथवा निर्धारित क्यूआर कोड के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।