{"_id":"6a68ff0c666ced1c1e0c4abe","slug":"preparations-for-the-fair-at-katesvarnath-dham-are-complete-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161944-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कटेश्वरनाथ धाम में मेले की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कटेश्वरनाथ धाम में मेले की तैयारियां पूरी
विज्ञापन
इटवा। सावन मास की शुरुआत के साथ कटेश्वरनाथ शिव मंदिर में लगने वाले पारंपरिक मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 30 जुलाई से शुरू होने वाले सावन माह में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
सबसे अधिक भीड़ वाले सड़वा-कटेश्वरनाथ मार्ग के निर्माणाधीन होने से श्रद्धालुओं के आवागमन को लेकर चिंता बनी हुई है। कटेश्वरनाथ शिव मंदिर तक पहुंचने के लिए मझौवा-धोबहा मार्ग के बढ़या से ऊंचडीह होते हुए कटेश्वरनाथ तथा इटवा-डुमरियागंज मार्ग के सड़वा से कटेश्वरनाथ तक प्रमुख रास्ता है। इसके अलावा करहिया पुल से ऊंचडीह और शाहपुर-कुनगाई-बेनीपुर होते हुए भिलौरी-भिलौरा मार्ग से भी श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं।
इनमें सड़वा-कटेश्वरनाथ मार्ग पर अधिक भीड़ रहती है, लेकिन मार्ग निर्माणाधीन होने के बावजूद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था नहीं की गई है।