फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Preparations complete, PM will virtually inaugurate on 26th

Siddharthnagar News: तैयारियां पूरी, 26 को वर्चुअल उद्घाटन करेंगे पीएम

Sat, 24 Feb 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Preparations complete, PM will virtually inaugurate on 26th
नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर सांसद जगदंबिका पाल होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रेलवे स्टेशन पर 26 फरवरी को होने वाले उद्घाटन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उद्घाटन के समय दो हजार लोगों को बैठने की व्यवस्था की गई है। नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर सांसद जगदंबिका पाल मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे।
स्टेशन मास्टर कृष्ण कुमार मौर्य ने बताया कि अमृत भारत के तहत पूरे भारत में 554 रेलवे स्टेशन पर कार्य चल रहा है। जिसके तहत सिद्धार्थनगर जिले के रेलवे स्टेशन पर भी ऑनलाइन उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसमें सांसद जगदंबिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, नगरपालिका के अध्यक्ष गोविंद माधव व सदर विधायक श्यामधनी राही मौजूद रहेंगे। जबकि जिले के अन्य वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक डीके उपाध्याय ने बताया कि सभी कार्यों को पूरा कर लिया गया है। सुबह 10 बजे से ही कार्यक्रम का शुभारंभ हो जाएगा। उसके बाद लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण देखेंगे। उसके बाद पत्र लेखन, निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सफल छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed