{"_id":"66562852d4c1e72d840b6c64","slug":"preparation-of-counting-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-118170-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव : चार जून को 70 टेबल पर होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव : चार जून को 70 टेबल पर होगी मतगणना
Wed, 29 May 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 29 May 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो-
जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना के लिए लगेंगे 14-14 टेबल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव में मतगणना स्थल नवीन मंडी परिसर में चार जून को मतगणना के लिए 70 टेबल लगाए जाएंगे। इसमें जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक में मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगेंगे। इसमें प्रत्येक टेबल पर तीन-तीन मतगणना कर्मी रहेंगे और एक-एक सहायक रहेगा। चार जून की शाम को ही मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा हो जाएगी।
जिले की एकमात्र डुमरियागंज लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान हो चुका है, जिसके बाद ईवीएम मशीन नवीन मंडी परिसर स्थित मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम में रखे गए है। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के संपूर्ण 1961845 मतदाताओं में 1019518 ने मतदान किया है। इसमें सर्वाधिक 526723 महिलाओं ने मतदान किया, जबकि 492790 पुरूषों व अन्य पांच ने मतदान किया है। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल, सपा प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी, बसपा प्रत्याशी नदीम मिर्जा, आजाद समाज पार्टी के चौधरी अमर सिंह, पीस पार्टी के नौशाद आजम व निर्दलीय किरन देवी का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। जिनका फैसला चार जून को सुबह आठ बजे से शुरू हुए मतगणना के बाद होगा। प्रशासन की तरफ से मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से मतगणना के लिए विशेष प्रेक्षक गुजरात कैडर के वीके पटेल को तैनात किया गया है। इसके लिए प्रत्याशियों के टेबलवार एजेंट दो जून तक बनाए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
प्रत्येक टेबल पर रहेंगे माइक्रो ऑब्जर्वर
नवीन मंडी स्थित मतगणना स्थल पर जिले के एकमात्र डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों कपिलवस्तु, इटवा, बांसी, डुमरियागंज व शोहरतगढ़ का अलग-अलग हिस्से में मतगणना होगा। इसमें ईवीएम के मतों की गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14-14 टेबल एवं बैलेट पेपर के गणना के लिए दो-दो टेबल लगाए जाएंगे। इसमें प्रत्येक टेबल पर गणना सहायक प्रथम व गणना सहायक द्वितीय के साथ ही एक माइक्रो ऑब्जर्वर रहेंगे। साथ ही ईवीएम लाने व ले जाने के लिए प्रत्येक टेबल पर एक कर्मचारी तैनात रहेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कल से होगा प्रशिक्षण
सिद्धार्थनगर। मतगणना के लिए लगाए गए कार्मिकों का प्रथम रेडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार की उपस्थिति में एनआईसी में हुआ। मतगणना के लिए 420 कार्मिक लगाए गए हैं। जिनका प्रथम प्रशिक्षण 29 एवं 30 मई 2024 तथा द्वितीय प्रशिक्षण एक एवं दो जून 2024 को होगा। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी वीरेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बताया कि मतगणना के लिए प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती के साथ ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।