फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar Election Result preparation of counting completed, counting began since morning

Siddharthnagar Election Result: ने पूरी की मतगणना की तैयारी, सुबह तड़के ही मतगणना चालू

Thu, 10 Mar 2022 01:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:40 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar Election Result preparation of counting completed, counting began since morning
प्रशासन ने पूरी की मतगणना की तैयारी
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव में 10 मार्च को मतगणना होगी, इसके लिए मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण समेत प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। लोहिया कला भवन में बुधवार को मतगणना कर्मियों का अंतिम प्रशिक्षण हुआ। डीएम दीपक मीणा ने प्रत्येक विधानसभा के प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी और निष्पक्ष मतगणना कराने को आश्वस्त किया।

विधानसभा चुनाव रिजल्ट: इस लिंक पर मिलेगा हर अपडेट
विज्ञापन


डीएम दीपक मीणा ने सभी मतगणना कार्मिकों को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार निष्पक्ष व शांतिपूर्ण वातावरण में मतगणना संपन्न कराना है। मतगणना में किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाये। सीडीओ पुलकित गर्ग ने बताया कि मतगणना का कार्य नवीन मंडी में 10 मार्च को सुबह आठ बजे से होगी। मतगणना कार्मिकों को मतगणना स्थल पर सुबह छह बजे पहुंचना होगा। समस्त मतगणना कार्मिक समय से पहुंचकर निर्धारित स्थल पर बने डिकोडिंग काउंटर से अपनी विधानसभा व मतगणना टेबल संख्या का ड्यूटी आदेश प्राप्त कर लें। मतगणना हाल में कोई भी मतगणना कार्मिक मोबाइल फोन लेकर नहीं जायेंगे तथा माचिस, लाइटर, चाकू, पान, गुटका, सिगरेट आदि भी नहीं लाएंगे। मतगणना कार्य विधानसभावार 14 टेबल पर होगी। मतगणना कार्मिकों को पीपीटी के माध्यम से एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गये वीडियो दिखाकर प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायन मौर्य, परियोजना निदेशक सुरेंद्र गुप्ता, अधिशासी अभियंता सिंचाई आरके सिंह, सीडीपीओ मो. अरशद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ एक क्लिक पर जानें हर विधानसभा सीट का नतीजा

आधे घंटे पहले शुरू होगी पोस्टल बैलेट की गिनती
सीडीओ पुलकित गर्ग ने बताया कि डाक मतपत्रों की गणना ईवीएम की मतगणना प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व प्रारंभ की जायेगी। पोस्टल बैलेट की गणना हेतु प्रत्येक टेबल पर एक सहायक रिटर्निंग आफिसर, एक मतगणना आब्जर्वर, एक गणना पर्यवेक्षक तथा दो गणना सहायक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed