फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   preparation of bakara eid

Siddharthnagar News: मस्जिद-ईदगाहों के बाहर रहेगा सुरक्षा का कड़े इंतजाम... संवेदनशील स्थलों पर नजर

Sun, 16 Jun 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 16 Jun 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
preparation of bakara eid
दो हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी करेंगे बकरीद में ड्यूटी
विज्ञापन


डुमरियागंज, शोहरतगढ़, इटवा में रहेगी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था

सोशल मीडिया पर भी रखेंगे नजर जिससे पोस्ट करके कोई तनाव की स्थिति न कर पाए उत्पन्न

हाल ही में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के कारण और बरती जा रही है सतर्कता

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। जिले की पुलिस ने ईद के दिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ईदगाह और मस्जिद के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रहेगी। साइबर और सर्विलांस की टीम अलर्ट पर रहेगी। वह सोशल मीडिया के हर पोस्ट पर नजर रखेगी। भड़काऊ पोस्ट मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुस्लिम धर्म के खुशियों का पर्व बकरीद सोमवार को है। त्योहार में किसी प्रकार की गड़बड़ी और बवाल की स्थिति उत्पन्न न होने पाए इसके मद्देनजर पुलिस पिछले एक पखवारे से थानों पर पीस कमेटी की बैठक करके दोनों समुदाय से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अपील कर रही है। एसपी, एएसपी, सीओ और प्रशासनिक अधिकारी भी क्षेत्र में भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लेते रहेंगे। सुरक्षा में थाने और लाइन समेत दो हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी खुद फील्ड में भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लेते रहेंगे। त्योहार के संपन्न होने तक पुलिस औैर प्रशासन अलर्ट मोड़ में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

संवेदनशील इलाकों में खुद थानेदार संभालेंगे मोर्चा

ईद पर्व में उन क्षेत्रों में पुलिस की विशेष नजर रहेगी जहां मिश्रित आबादी है और विवाद होने की संभावना है। यहां खुद थानेदार मोर्चा संभालेंगे और भ्रमण करते रहेंगे। इसमें डुमरियागंज, इटवा और शोहरतगढ़ में पुलिस विशेष नजर रखेगी।

सोशल मीडिया पर नजर

आज बवाल कराने में कहीं न कहीं सोशल मीडिया का अहम रोल रहता है। एक पोस्ट से माहौल बिगड़ने की स्थिति बन जाती है। शातिर दिमाग वाले इसी प्रकार से माहौल को बिगाड़ते हैं। नापाक हरकत करने वाले कुछ कर सके इससे पहले पुलिस की सर्विलांस और साइबर टीम कार्रवाई करेगी। हर पोस्ट पर नजर रखी जाएगी। अगर कोई गलत पोस्ट सामने आता है तो खंडन करने के साथ ही कार्रवाई हाेगी।


---

बोले जिम्मेदार

बकरीद त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। हर व्यक्ति पर नजर रहेगी। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

- प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed