{"_id":"5f6f469b8ebc3e9bae32b2f8","slug":"preana-canteen-siddharthnagar-news-gkp3669847183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत से प्रर्मिला ने तय की सफलता की राह, कैंटीन के जरिए परिवार का कर रही भरण-पोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत से प्रर्मिला ने तय की सफलता की राह, कैंटीन के जरिए परिवार का कर रही भरण-पोषण
Sun, 27 Sep 2020 09:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
लोटन ब्लाक कार्यालय परिसर में कैंटीन में चाय दे रही स्वयं सहायता समूह की महिला प्रर्मिला।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह महिलाओं को स्वावलंबन की राह दिखाने में सार्थक साबित होते नजर आ रहे हैं। कई समूहों की महिलाएं सफल रोजगार कर न सिर्फ अपनी तकदीर को संवारा, बल्कि घर का सहारा भी बनीं। ऐसे ही सफलता की ओर ग्राम महदेईया निवासिनी प्रर्मिला लक्ष्मी भी शामिल हैं। समूह के सहयोग से महिला कैंटीन संचालित कर रही हैं।
विज्ञापन
विकास खंड लोटन की ग्राम महदेईया निवासी प्रमिला लक्ष्मी आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह महदेईया लोटन की कोषाध्यक्ष हैं। इन दिनों वह ब्लॉक में ‘प्रेरणा कैंटीन’ संचालित रही हैं। इसके माध्यम उसे पांच से आठ हजार रुपये प्रतिमाह बचत कर लेती हैं। इनके पति भी पत्नी का साथ देकर परिवार चलाने में मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
घर को बेहतर ढंग से संचालित करने और अपने बच्चों किरन, अभय, आदित्य की अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए इन्होंने वर्ष 2019 में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एक समूह गठित किया। इस समूह से जुड़ी महिला निर्मला देवी दलिया, मीरा देवी अचार, शांति देवी पापड़ बना रही तो प्रभावती देवी ने सिलाई, कटाई, कढ़ाई का काम शुरू किया है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति अब ठीक होने लगी है।
विज्ञापन
वर्ष 2019 में बीडीओ राजकुमार वर्मा ने लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह एनआरएलएम के ब्लॉक प्रबंधक हृदयानंद द्विवेदी के सहयोग से गठित कराया। इसमें 14 महिलाएं जुड़ी हैं। कोई पशुपालन कर रहा तो किसी ने परचून की दुकान खोल रखी है। अब प्रमिला को किसी बात की परेशानी नहीं है। वह कैंटीन चलाकर अच्छा खासा मुनाफा कमाकर घर परिवार को आर्थिक रूप से योगदान दे रही हैं। इनके पति खेती से अनाज पैदा कर तरक्की का इबारत लिख रहे हैं।