फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   PRD jawan crushed to death by an uncontrolled car

Siddharthnagar News: बेकाबू कार ने पीआरडी जवान को कुचला, माैत

Mon, 16 Feb 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
PRD jawan crushed to death by an uncontrolled car
संवाद न्यूज एजेंसी तुलसियापुर (सिद्धार््थनगर)। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खैरहनिया-औदही कला के बीच नेशनल हाईवे पर रविवार को कार की चपेट में आने से ड्यूटी पर जा रहे पीआरडी जवान की मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई पलट गई।
विज्ञापन

हालांकि कार में सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई। जिस कार से हादसा हुआ, वह एसएसबी जवान की थी। उत्तराखंड में तैनात एसएसबी जवान का परिवार कार में सवार होकर महराजगंज अपने घर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के हरपुर के रहने वाले रंजीत चौहान उत्तराखंड के काठगोदाम में एसएसबी में जवान हैं। 19 फरवरी को उनके घर में शादी है। इसमें शामिल होने के लिए उनकी पत्नी अपने दो बेटों के साथ उत्तराखंड से महराजगंज जा रही थीं। कार ड्राइवर चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार जैसे ही नेशनल हाईवे पर औदही कला व खैरहनिया के बीच नहर पर बने पुलिया पर पहुंची तो आगे जा रही ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और ढेबरुआ थाने पर ड्यूटी पर जा रहे पीआरडी के जवान शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गनेशपुर के रहने वाले किशुनदेव उर्फ रामलौटन (55) बृजमोहन को टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे खाई में जाकर गिर गई।

हालांकि कार में सवार सभी लोगों को चोट नहीं आई। किशुनदेव को तुरंत ही उन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने लाश को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीआरडी जवान की चार बेटियां और दो बेटे हैं। इसमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है।
इस संबंध में ढेबरुआ एसओ नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। शव को
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed