{"_id":"612a5f8a8ebc3ec36e6e0ded","slug":"power-failure-in-flood-people-living-in-darkness-siddharthnagar-news-gkp4071137137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ में बिजली गुल, अंधेरे में बसर कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ में बिजली गुल, अंधेरे में बसर कर रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ में बिजली गुल, अंधेरे में बसर कर रहे लोग
डुमरियागंज। रुक-रुककर हो रही बारिश और बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जलभराव और धान की फसल जलमग्न होने के साथ ही विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।
बृहस्पतिवार की रात तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव में 11 हजार और 33 हजार लाइन के खंभे तार सहित टूट कर गिर जाने से 84 घंटे से 20 से अधिक गांवों की बिजली गुल है। इससे बाढ़ प्रभावित लोग अंधेरे में हैं। क्षेत्र के बगाहवा गांव निवासी शाहजहां, छेदी, संत कुमार, कलाम, हथियवां निवासी महबूब, छांगुर, बेलबनवा के ओम प्रकाश, अकबर बड़ाहरा के जवाहिर, कल्लू, गुड्डू, आरती आदि ने बताया कि हम लोग पहले से ही बाढ़ और भारी बारिश से जलभराव होने से परेशान थे। ऊपर से आपूर्ति भी बाधित हो जाने से हम लोगों को सांप, बिच्छू और विषैले जीव-जंतु के खतरे से भी जूझना पड़ रहा है। लोग रतजगा करने के लिए मजबूर हैं।
बाढ़ प्रभावित गांव में जलभराव अधिक होने के चलते सप्लाई लाइन का काम नहीं हो पा रहा है। इससे अगले कुछ दिनों तक आपूर्ति बाधित रहने की आशंका है। इस संबंध में अवर अभियंता विद्युत ग्रामीण क्षेत्र अमरजीत ने बताया कि खंभों के टूटकर गिरने और जगह-जगह भारी जलभराव होने के चलते खंभों को सही कराने में दिक्कतें हो रही हैं। जहां पर जलभराव कम हो गया है, वहां पर टूटे हुए विद्युत पोल और तार को सही करा कर आपूर्ति शनिवार की सुबह से बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
यहां गिरे विद्युत पोल
भारी बारिश और बाढ़ के चलते बुधवार और बृहस्पतिवार की रात तहसील क्षेत्र के हथियवां चौराहा पर 10 पोल, भरहीया चौराहा पर दो, मिश्रौलिया में दो, मिर्जापुर में दो, शाहपुर में दो, खीरामंडी में एक, डुमरियागंज ब्लॉक में छह, गांधीनगर वार्ड में तीन, गागापुर में तीन, अमावहां में दो, बाघमरा में दो, बड़ाहरा व कैथवलिया, अमोना पांडेय चौखड़ा आदि स्थानों पर दो-दो खंभे गिरे हैं। रमवापुर रावत में दो, तरहर में चार, तिलगड़िया में सात तथा रुद्रोलिया में दो, खानतारा में दो खंभे टूट कर गिरने से विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार की रात से ही बाधित है। इससे चौखड़ा, बाघमारा, अमावहा, कैथवलिया, अमौना पांडेय आदि कई स्थानों पर टूटे हुए खंभों और लाइन के तार को सही करा कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
टाउन सहित ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता हैं परेशान
बारिश और बाढ़ ने जहां सामान जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। वहीं विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाने से डुमरियागंज टाउन सहित ग्रामीण क्षेत्रों की लाइफ लाइन थम सी गई है। हर कोई बिजली न रहने से शुक्रवार को परेशान रहा। साथ ही लोगों के घरों पर लगे इन्वर्टर बैटरी भी डिस्चार्ज हो जाने से एक बार फिर लोग लालटेन, ढिबरी पर निर्भर होने को मजबूर हो गए हैं।