फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Power cut in scorching heat increased the trouble

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने बढ़ाई मुसीबत

Sun, 19 Jun 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Power cut in scorching heat increased the trouble
भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने बढ़ाई मुसीबत
विज्ञापन

डुमरियागंज क्षेत्र में लड़खड़ाई विद्युत आपूर्ति
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। तहसील क्षेत्र के नगरीय और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही है। भीषण गर्मी में दिन और रात में अघोषित कटौती की जा रही है। इससे उपभोक्ता बेहाल हैं।
डुमरियागंज नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में इस समय बिजली की अघोषित कटौती सबसे बड़ी समस्या बन गई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बिजली कटौती से हर कोई बेहाल नजर रहा है। रविवार दोपहर 12 बजे गुल हुई बिजली देर शाम तक नहीं आई। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए न जनप्रतिनिधि और न ही अधिकारी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत कटौती के समय जेई से लेकर लाइनमैन तक मोबाइल फोन नहीं उठाते हैं। ऐसे में जिम्मेदारों को बिजली कटौती की जानकारी देने में भी दिक्कत आती है। समुचित विद्युत आपूर्ति नहीं होने से पानी की टंकियां भर नहीं पा रही हैं। क्षेत्र के वसीम, सरवर मेहंदी, नौशाद, प्रेम अग्रहरि, अमित कुमार, विशाल सोनी, निसार फारुकी, सुहेल अहमद, विद्या सागर, नंदलाल आदि ने भीषण गर्मी में बिजली की समुचित आपूर्ति करने की मांग की है। इस संबंध में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता राममूरत ने बताया कि विद्युत कटौती स्थानीय स्तर पर नहीं की जा रही है, ऊपर से रोस्टिंग हो रही है। गर्मी के चलते लोड अधिक बढ़ने के कारण आपूर्ति बाधित हो जाती है। व्यवस्था में सुधार कर बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed