{"_id":"68505f3cd53521cb940505e4","slug":"post-mortem-report-does-not-reveal-the-secret-of-poisoning-viscera-will-be-examined-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139478-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं खुला जहर देने का राज, होगी विसरा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं खुला जहर देने का राज, होगी विसरा जांच
विज्ञापन
- ससुराल से लाकर पति को जहर देकर मार देने का महिला ने लगाया था आरोप
- पुलिस केस दर्ज करके पोस्टमार्टम रिपोर्ट का कर रही थी इंतजार
- अब विसरा रिपोर्ट आने के बाद तय होगा अपराध, आगे बढ़ेगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के कटया मुस्तकहम गांव निवासी राहुल की मौत की गुत्थी सुलझने के बजाय उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। अब विसरा जांच होगी, इसके बाद तय होगा कि राहुल को जहर दिया गया था या नहीं। कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में न तो जहर और न ही किसी अंदरूनी चोट की पुष्टि हुई है। अब विसरा जांच के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
राहुल की पत्नी ने गांव के तीन लोगों पर पति को मायके से बुलाकर पीटने और जहर देकर मारने का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल केस दर्ज किया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार था कि कार्रवाई को आगे बढ़ा सकें। पुलिस की जांच थम गई है। वहीं, पत्नी और बच्चों का रो- राेकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा जांच के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-- -
यह है घटनाक्रम
इटवा थाना क्षेत्र के कटया मुस्तहकम गांव निवासी रीना देवी पति राहुल कुमार (30) और बच्चों के साथ मायके देवरिया गई थी। जहां शादी में सम्मिलित होने के बाद शनिवार को गांव के ही हामिद ने फोन कर सलीम और करमहुसैन को भेजा। वह दोनाें मायके पहुंचे और राहुल को जिगना चौराहे की ओर ले गए और रास्ते में मारपीट कर जहरीला नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद गांव के बाहर छोड़ दिया। उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
-- -
इसलिए गहराया शक
पीड़िता के अनुसार तीनों आरोपी उसके मायके पहुंचे और बात करके साथ लेकर चले आए। अगर उसकी तबीयत ही बिगड़ गई थी तो अस्पताल लेकर जाने की बजाय गांव के बाहर छोड़कर क्याें चले गए। जब घर से लेकर गए थे तो जानकारी देने के साथ घर लेकर आना चाहिए था। लेकिन, पति को बेहोशी की हालत में मायके के पास छोड़कर फरार हो गए। जब बच्चों से घटना की जानकारी मिली तो परिवार के लोग तत्काल उसे इलाज के लिए सीएचसी इटवा लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में 108 एंबुलेंस में उसकी मौत हो गई थी।
-- -
पति की मौत से टूटा परिवार, बच्चों की परवरिश की चिंता
पति राहुल कुमार की मौत के बाद से रीना का रो-रोकर बुरा हाल है। कारण उसके समक्ष बच्चों की परवरिश बड़ी चुनौती है। रीना के पास दुधमुंहा बच्चा है। इसके अलावा सबसे बड़ी बेटी शिवानी (9) बेटा अंशु (6) दिपांशु (4) , बेटी शौव्या (1) वर्ष पिता की मौत से अनजान हैं। शिवानी तो पिता की मौत हो गई है, इस बात को समझ रही है, लेकिन अन्य बच्चे मां और परिवार के अन्य लोगों को रोता देखकर रो रहे हैं। परिवार की हालत देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं।