{"_id":"627408f99a562b3d9d6b43e4","slug":"possible-visit-of-pm-modi-to-nepal-vigilance-will-increase-on-the-border-siddharthnagar-news-gkp4358214161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में पीएम मोदी का संभावित दौरा, सीमा पर बढ़ेगी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में पीएम मोदी का संभावित दौरा, सीमा पर बढ़ेगी सतर्कता
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बुद्ध पूर्णिमा पर पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। कार्यक्रम को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इसके लिए खुली सीमा पर विशेष नजर रहेगी। सुरक्षा एजेंसियों के अलावा सीमावर्ती थानों की पुलिस भी संदिग्धों पर नजर रखेगी।
जिले की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल से लगती है। सीमा पूरी तरह से खुली हुई है। दोनों तरफ रिश्ते होने की वजह से लोग बिना रोक-टोक के भी आते-जाते हैं। सीमा खुली होने के कारण संवेदनशील भी है। 68 किलोमीटर की यह सीमा पांच थाना क्षेत्रों में पड़ती है। जानकारी के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेपाल में संभावित दौरा है। वहीं, 13 मई को नेपाल में स्थानीय चुनाव के लिए चौकसी है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए सतर्कता और बढ़ाने के निर्देश मिले हैं। सीमा पर विशेष निगरानी के लिए सतर्क किया गया है। उसके बाद सुरक्षा एजेंसियों के अलावा स्थानीय पांच थानों की पुलिस को विशेष तौर पर सतर्क रहने के निर्देश मिले हैं।
सुरक्षा के मद्देनजर छह खुले स्थान जहां पर हमेशा चेकिंग होती है, उसके अलावा अन्य पगडंडी वाले मार्ग पर विशेष चौकसी बरती जाएगी। सीमा पार से हर आने-जाने वालों पर विशेष नजर रहेगी। संदिग्ध दिखने वालों से पुलिस पूछताछ करने के साथ ही उनका पूरा ब्योरा जानेगी। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि सीमा पर पुलिस पहले से ही सतर्क है। नियमित गश्त और चेकिंग की जा रही है। इधर पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।