{"_id":"6a39833168e645fd20054107","slug":"positive-changes-are-taking-place-in-the-lives-of-inmates-through-the-art-of-living-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-160209-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आर्ट ऑफ लिविंग से बंदियों के जीवन में हो रहा सकारात्मक बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आर्ट ऑफ लिविंग से बंदियों के जीवन में हो रहा सकारात्मक बदलाव
Tue, 23 Jun 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला कारागार में बंदियों के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के उद्देश्य से प्रतिदिन सुबह आर्ट ऑफ लिविंग व योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। जेल अधीक्षक सचिन वर्मा के नेतृत्व में संचालित हो रहे इस कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षक अभिनव मालवीय और प्रशिक्षिका प्रतिभा द्विवेदी द्वारा बंदियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को योग, प्राणायाम, ध्यान व जीवन प्रबंधन की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण दिया जाता है।
जिला कारागार परिसर में प्रतिदिन सुबह निर्धारित समय पर बड़ी संख्या एकत्रित बंदी प्रशिक्षकों के निर्देशन में योगाभ्यास, ध्यान व आर्ट ऑफ लिविंग की विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करते हैं। प्रशिक्षक अभिनव मालवीय द्वारा बंदियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सकारात्मक चिंतन विकसित करने और तनावमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाता है। प्रशिक्षिका प्रतिभा द्विवेदी द्वारा योगासन, प्राणायाम व ध्यान की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया जाता है, जिससे बंदियों के शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता और आत्मविश्वास में भी वृद्धि हो रही है।
जिला कारागार अधीक्षक सचिन वर्मा स्वयं प्रतिदिन इन सत्रों में भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि योग व ध्यान केवल स्वास्थ्य सुधार का साधन नहीं बल्कि जीवन को सही दिशा प्रदान करने का प्रभावी माध्यम भी है। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन किसी भी व्यक्ति के सफल एवं संतुलित जीवन की आधारशिला हैं। कारागार प्रशासन यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक बंदी को मानसिक तनाव, चिंता और नकारात्मक विचारों से मुक्त होकर सकारात्मक जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो। कहा कि सुधारात्मक न्याय व्यवस्था का मूल उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि व्यक्ति के भीतर सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए कारागार में नियमित रूप से योग, ध्यान और आध्यात्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
देखने को मिल रहा सकारात्मक बदलाव
आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम के माध्यम से बंदियों को श्वास संबंधी विभिन्न तकनीकों, ध्यान, आत्मनिरीक्षण और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के उपायों की जानकारी दी जाती है। प्रशिक्षकों द्वारा यह समझाया जाता है कि जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, संयम एवं सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। इन गतिविधियों के माध्यम से बंदियों में अनुशासन, आत्मनियंत्रण, सहनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित हो रही है। कारागार प्रशासन के अनुसार नियमित योग व ध्यान अभ्यास से बंदियों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। उनमें आपसी सहयोग, अनुशासन व सौहार्द की भावना में वृद्धि हुई है। साथ ही तनाव, क्रोध एवं मानसिक अशांति जैसी समस्याओं में भी कमी आई है।