फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   pond

शिक्षामित्र का शव पोखरे में मिला

Sun, 13 Oct 2019 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
pond
खेसरहा थाना क्षेत्र के मकनाखोर के तलाब में शव मिलने की सूचना पर जुटे लोग। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शिक्षामित्र का शव पोखरे में मिला
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई, क्षेत्र के मकनाखोर का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
खेसरहा। थाना क्षेत्र के ग्राम भूपतजोत निवासी शिक्षामित्र महेंद्र गौतम (38) की लाश संदिग्ध हाल में एक किमी दूर मकनाखोर गांव के तालाब में उतराती हुई मिली है। शव को देखने के बाद ग्रामीणों ने हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। क्योंकि उसके हाथ में रुमाल बंधा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात था।

शनिवार को महेंद्र गौतम के यहां मुंडन का कार्यक्रम था। शाम को बगल के गांव बड़डाण का एक सपेरा उसके घर खाना खाने आया था। इस बीच वह किन्हीं कारणों से बिना खाए ही चला गया। उसी को खाना देने वह रात में 9 बजे गया था। उसके बाद से घर नहीं लौटा। रात में करीब 11 परिजन तालाब के पास ढूंढते हुए पहुंचे तो देखा कि उसकी गाड़ी, मोबाइल, पर्स और चप्पल मकनाखोर तालाब के पास पुल पर पड़ा है। रविवार की अहले सुबह चार बजे महेंद्र के भाई सुरेंद्र ने डायल 100 को इसकी सूचना दी। डायल 100 मौके पर पहुंची। लोगों ने महेंद्र के तालाब में डूबे होने आशंका जाहिर की। थोड़ी देर बाद थाना प्रभारी यशवंत सिंह कुर्थिया चौकी इंचार्ज सभाजीत मिश्रा और क्षेत्राधिकार नईम मंसूरी गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद भी लाश नहीं मिली। इस बीच दोपहर में करीब तीन बजे भैसों की झुंड तालाब में घुसी। इसके बाद लाश अपने आप तालाब में उतराती हुई दिखी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दोबारा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर आई और करीब 3 बजकर 45 मिनट पर शव को तालाब से निकाला। पुलिस के मुताबिक मृतक महेंद्र के आंख के ऊपर और पैर के अगूंठे मे चोट का निशान है। जहां से खून निकल रहा था। गौतम के परिवार में उनकी पत्नी प्रेमा देवी व बेटियां है जिनमें संध्या (17), नंदनी (7), पल्लवी (5) , काजल (9), दो बेटे गिरीश (12), शिवम (4) है। सबका रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ यशवंत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed