फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Polling workers were seen looking for shade in the sun

Siddharthnagar News: धूप में छांव की तलाश करते दिखे मतदान कर्मी

Wed, 10 May 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 10 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Polling workers were seen looking for shade in the sun
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट में बुधवार दोपहर की कड़ी धूप में पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के दौरान मतदान कर्मी छांव की तलाश करते नजर आए। उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण महिला मतदान कर्मी बच्चों के साथ गंदगी में घास-फूस के बीच बैठने का ठिकाना तलाश करती दिखीं। वहीं बैलेट बाक्स और मतदान सामग्री लेकर मतदान कर्मी भी कड़ी धूप से बचने के लिए छांव तलाश करते रहे। मतदान कर्मी अपने साथियों के इंतजार में परेशान दिखे और कुछ मतदान कर्मी बैठने और पीने के पानी के लिए भटकते दिखे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में कई महिला कर्मी मतदान कराने का कर्तव्य निभाने के लिए गोद में बच्चे को लेकर बूथ की ओर रवाना हुईं। इस मौके पर ड्यूटी कटवाने के मामले से नाराज एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र ने नाराजगी जताई और उन्होंने ड्यूटी से बचने से कोशिश करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने एवं निलंबित करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed