{"_id":"6a29c5fa131515ba37007c69","slug":"politics-over-the-list-anger-in-some-quarters-over-missing-names-while-new-voters-shift-the-electoral-tide-elsewhere-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-159563-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची पर सियासत : कहीं नाम नहीं होने पर गुस्सा, कहीं नए वोटरों से चुनावी हवा बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची पर सियासत : कहीं नाम नहीं होने पर गुस्सा, कहीं नए वोटरों से चुनावी हवा बदली
Thu, 11 Jun 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर घोषित हुई मतदाता सूची
जिले के 15721 पंचायत पदों पर होना है चुनाव, बढ़ी सरगर्मी
सिद्धार्थनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि अभी तय नहीं है लेकिन निर्वाचन आयोग की ओर से बुधवार को मतदाता सूची का प्रकाशन करने से इसकी सुगबुगाहट तेज हो गई है। कई गांवों में मतदाता सूची नहीं पहुंचने पर लोग बीएलओ और पंचायत सचिव से जानकारी करते देखे गए। जहां सूची उपलब्ध थी वहां चुनावी दावेदार अपने समर्थक मतदाताओं का नाम तलाशते नजर आए और नाम नहीं होने पर फिर से आपत्ति करने की रणनीति बनाते दिखे। एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने निर्वाचक नामावली की अंतिम प्रकाशन की सूचना देते हुए बताया कि सभी ग्राम पंचायतों, ब्लॉकों, तहसीलों व स्वयं उनके कार्यालय में निरीक्षण के लिए मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी।
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई पंचायती राज निर्वाचक नामावली में जिले के सभी 1136 ग्राम पंचायतों में 20,64,932 मतदाता है। इन्हीं मतदाताओं को चुनाव लड़ने और मतदान करने का अधिकार रहेगा। इस कारण लोग मतदाता सूची में अपना नाम पक्का करना चाहते है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले की 1136 ग्राम पंचायतों के प्रधान और इन ग्राम पंचायतों के सभी 13,424 वार्डों के सदस्य का निर्वाचन होना है। साथ ही जिले के 14 ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत के 1116 वार्ड और जिला पंचायत के 45 वार्डों में सदस्य का निर्वाचन होता है। इस तरह जिले के 15,721 पंचायत पदों के लिए चुनाव होंगे। इन पदों के दावेदार पिछले कई माह से चुनाव की तैयारी करते नजर आ रहे हैं।
इस बीच निर्धारित समय पर चुनाव नहीं होने से और ग्राम प्रधानों को प्रशासक बना दिए जाने से गांव में प्रधान पद के दूसरे दावेदारों में मायूसी छा गई थी। शासन ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के बाद अब निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची के प्रकाशन से दावेदारों में पंचायत चुनाव के जल्द होने की उम्मीद जग गई है। एसडीएम नौगढ़ राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन करते हुए ब्लॉक कार्यालय और ग्राम पंचायतों में उपलब्ध कराया गया है, जहां लोग सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
ब्लॉकों पर रही गहमागहमी व नाम देखने की उत्सुकता
जिले के पांच तहसील नौगढ़, बांसी, शोहरतगढ़, डुमरियागंज और इटवा के अलावा ब्लॉकों पर मतदाता सूची देखने के लिए लोगों में उत्सुकता रही। सर्वाधिक गहमागहमी ब्लॉक कार्यालयों पर नजर आ रही थी। नौगढ़ ब्लॉक पर पंचायत चुनाव की मतदाता सूची देखने आए गांव के लोग जानकारी करते देखे गए। ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची प्रदर्शित करने के लिए ग्राम सचिव ब्लॉक से मतदाता सूची रिसीव करते देखे गए। इसी तरह का माहौल उसका, बर्डपुर, जोगिया, लोटन, बांसी, बढ़नी, खेसरहा, मिठवल, भनवापुर, शोहरतगढ़, डुमरियागंज व इटवा ब्लॉकों में देखने को मिला।
-- -- -- -- -- -- --
छह माह की तैयारी के बाद ठंडा हो गया था माहौल
पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त होने से पहले ही चुनाव होने थे। इसलिए सभी ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के दावेदार तैयारी में जुटे हुए थे। इस दौरान दावेदार गांव के हर घर की चौखट पर पहुंच बना रहे थे और लोगों के सुख और दुख में सक्रिय होकर भागीदारी निभा रहे थे। इस बीच तय समय पर चुनाव नहीं होने के कारण शासन की ओर ग्राम पंचायतों में प्रधानों को ही प्रशासन बना दिया गया, जिसके बाद गांवों में चुनावी राजनीति ठंडी पड़ गई थी। मतदाता सूची जारी होने के साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से पिछड़ा वर्ग आयोग गठित कर छह माह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिए गए हैं। शासन और आयोग की ओर चुनावी तैयारी के तहत चल रही इन गतिविधियों के चलते ग्राम पंचायतों में एक बार फिर से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। हालांकि राजनीतिक हलकों में इस बात की भी चर्चा है कि तैयारियों की धीमी गति से विधानसभा चुनाव के बाद ही पंचायत चुनाव होने के आसार नजर आ रहे है।
-- -- -- -- -- -
यह है मतदाता सूची का आंकड़ा
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पुनरीक्षण और सत्यापन प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से 17,714 नाम हटाए गए हैं जबकि वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव की तुलना में जिले में 1.23 लाख से अधिक नए मतदाता जुड़े हैं। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में जिले में कुल 19,41,761 मतदाता थे। इस बार मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू होने पर मतदाताओं की संख्या बढ़कर 20,82,646 हो गई थी। दावे-आपत्तियों के निस्तारण और सत्यापन के बाद अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या 20,64,932 निर्धारित की गई है। इस तरह सत्यापन के दौरान 17,714 नाम सूची से हटाए गए।
-- -- -- -- -- -- -- -
आंकड़ों में मतदाता सूची
- वर्ष 2021 में कुल मतदाता : 19,41,761
- पुनरीक्षण के दौरान संख्या : 20,82,646
- अंतिम प्रकाशित सूची : 20,64,932
- सत्यापन में हटे नाम : 17,714
- 2021 के मुकाबले बढ़े मतदाता : 1,23,171
-- -- -- -- -- -- -
पंचायत चुनाव की मतदाता में नाम होना बहुत जरूरी है। इसी के माध्यम से हम ग्राम प्रधान समेत अन्य पदों का निर्वाचन करते है, इसलिए सूची देखने की उत्सुकता थी।
महेंद्र कुमार, औदही कला
पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में नाम देखने के लिए सुबह से ही उत्सुक थे। सूची में नाम सक्रिय नागरिक होने का परिचायक है साथ ही चुनाव मतदान का अधिकार देता है।
मो. शफीक, मदरहिया