{"_id":"673639e01da59b7b9206b98e","slug":"police-will-get-to-the-bottom-of-fake-aadhaar-card-and-drug-connection-of-iranian-citizen-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-127226-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ईरानी नागरिक के फर्जी आधार कार्ड व ड्रग कनेक्शन की तह तक जाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ईरानी नागरिक के फर्जी आधार कार्ड व ड्रग कनेक्शन की तह तक जाएगी पुलिस
Thu, 14 Nov 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
कामरान चकमेह
सिद्धार्थनगर। बिना वीजा के नेपाल में घुसते हुए पकड़े गए ईरानी नागरिक की जांच तेज हो गई है। लखनऊ से बने फर्जी आधार कार्ड और ड्रग माफिया के कनेक्शन की जांच की जाएगी।
यूपी एटीएस और कई अन्य जांच एजेंसियों ने उससे पूछताछ की है, जिससे उसके आने और यहां रहने के दौरान किन-किन लोगों से मिला इसके बारे में पुख्ता जानकारी मिल सके। बिना वीजा भारत में रहने को लेकर जांच एजेंसियों ने इसे गंभीरता से लिया है।
मोहाना पुलिस और एसएसबी ककरहवा की संयुक्त टीम ने बुधवार को ककरहवा बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान बिना वीजा नेपाल सीमा में प्रवेश करने की कोशिश करते एक ईरानी को पकड़ा है। उसके पास से लखनऊ के पतेपर बना फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उसने दिल्ली की जेल में बंद ड्रग माफिया का नाम बताया है। पुलिस ने बिना वीजा के पकड़े जाने के मामले में विदेशी अधिनियम सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके पूछताछ कर रही है।
उसके पकड़े जाने के बाद हाई लेवल जांच शुरू हो गई है। पहले तो फर्जी आधार कार्ड कैसे और किसने लखनऊ के पते पर कहां जारी करवाया इसकी जांच कर रही है। साथ जिस अमित सिंह को ड्रग माफिया का नाम और उसके दिल्ली जेल में बंद होने की बात बताई है, पुलिस उस सच को जानने की कोशिश कर रही है।
अगर उसने जो नाम बताया है और ड्रग माफिया है तो ड्रग का नेटवर्क कहां तक फैला है और सीमा से सटे नेपाल के लुंबिनी में उसने चार बार आने की खुद जानकारी दी है। अगर बार्डर पर आता था और ड्रग माफिया से वहीं मिला था।
ऐसे में बार्डर पर ड्रग के नेटवर्क फैले होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल इस मामले की एटीएस और अन्य हाई लेवल एजेंसी के लोगों ने छानबीन शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को पकड़े गए कामरान चकमेह पुत्र मंसूर निवासी तेहरान पर्स स्ट्रीट टानॉड एलए सादी नंंबर -20/2 राष्ट्र ईरान से कई घंटे और कई चक्र में पूछताछ की है। पूछताछ में मिले इनपुट को नोट करके आगे उसकी तहकीकात करेगी।