{"_id":"66e72f7c2010fe8532044544","slug":"police-took-five-suspicious-persons-from-madhya-pradesh-for-questioning-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-124106-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मध्य प्रदेश के पांच संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मध्य प्रदेश के पांच संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए ले गई पुलिस
Mon, 16 Sep 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
-ग्रामीणों के पूछने पर घर बता रहे थे बहराइच जिला, मध्य प्रदेश के सागर जिले की मिली आईडी
संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेतवर में बाहरी पांच संदिग्ध व्यक्तियों के अचानक गांव में घूमने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए उन्हें कोतवाली ले गई। पुलिस ने उन लोगों के कागजात देखे और दोबारा सिद्धार्थनगर में न घुसने की हिदायत देकर छोड़ दिया। घटना रविवार सुबह आठ बजे की है।
सुबह नेतवर गांव में पांच संदिग्ध युवक एक साथ देखे गए। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर चाय की दुकान पर कुछ ग्रामीणों ने पूछा तो उन लोगों ने खुद को बहराइच जिले का बताया। संतुष्ट नहीं होने पर ग्रामीणों ने गोपनीय तरीके से पु्लिस अधीक्षक, एलआईयू व कोतवाली पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्धों से आईडी मांगी तो बहराइच के बजाय जिला सागर मध्य प्रदेश की आईडी दिखाने लगे। उक्त लोगों की पहचान अलामुद्दीन खां निवासी जेजठ खेरा, जिला-सागर, मध्यप्रदेश, अभिषेक खां, आमेर खां निवासी चक्का, जिला -सागर, मध्यप्रदेश सहित अन्य दो लोग और भी थे जिनके पास आईडी थी जो कि अपठनीय और एडिट की हुई लग रही थी।
पुलिस ने कोतवाली पर पूछताछ कर संदिग्ध व्यक्ति का वीडियो बना व आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा करवा कर छोड़ दिया है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा जोरों पर चल रही है कि बॉर्डर एरिया होने के कारण कहीं यह लोग स्लिपर सेल का काम तो नहीं कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार मौर्या का कहना है कि सभी पांचों लोगों से पूछताछ कर आधार कार्ड का फोटो कॉपी जमा करवा कर हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।