{"_id":"69fbac274bb2627594028051","slug":"police-teams-reached-schools-and-villages-under-mission-shakti-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-157740-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत स्कूलों-गांवों में पहुंची पुलिस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत स्कूलों-गांवों में पहुंची पुलिस टीम
Thu, 07 May 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 07 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सिद्धार्थनगर में बुधवार को पुलिस का जागरूकता अभियान जिले भर में एक साथ चलाया गया। अलग-अलग थानों की मिशन शक्ति टीमों ने स्कूलों, गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, नए कानून और साइबर अपराध से बचाव के बारे में जागरूक किया।
थाना त्रिलोकपुर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में बालिकाओं को मिशन शक्ति की डॉक्यूमेंट्री दिखाकर जागरूक किया गया। थाना खेसरहा के ग्राम फरीदाबाद, थाना बांसी के ग्राम द्वारिकापुर और थाना चिल्हिया क्षेत्र के पलटा देवी मंदिर परिसर में भी चौपाल लगाकर महिलाओं को योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
थाना ढेबरुआ क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवभारी, थाना गोल्हौरा के प्राथमिक विद्यालय हिलनीनानकार, थाना डुमरियागंज के नेशनल पब्लिक स्कूल सोनहटी तथा थाना मोहाना क्षेत्र के मदरसा डूबी वक्र फिरदौसनगर में भी छात्राओं को महिला सुरक्षा, एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए।
विज्ञापन
वहीं, महिला थाना टीम ने जोगिया उदयपुर के ग्राम महदेवा बुजुर्ग स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को जागरूक किया। थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने पटनी जंगल, सोहास मोड़ और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अभियान चलाकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
इसके अलावा कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के कपिलवस्तु पार्क, अलीगढ़वा बॉर्डर, चैनपुर और बर्डपुर में एंटी रोमियो स्क्वाड ने चेकिंग अभियान चलाया। स्कूल-कॉलेज और बाजारों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई, हालांकि कहीं कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 1090, 181, 112, 1098, 108 और 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इनका उपयोग करें।