फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police station and police booth are side by side, thieves broke into the middle

Siddharthnagar News: थाना और पुलिस बूथ अगल-बगल, बीच में चोर लगा दिए सेंध

Sat, 09 Dec 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 09 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Police station and police booth are side by side, thieves broke into the middle

विज्ञापन
नगर के रेलवे क्रासिंग गेट के पास दुकान से 25 हजार नकदी और सामान उड़ाया

कठेला समय माता थाना क्षेत्र में भी एक रात चार दुकानों में हुई लाखों की चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। नगर के रेलवे क्रासिंग के पास स्थित जनरल स्टेार की दुकान में टीनशेड में सेंध लगाकर चोर बृहस्पतिवार रात 25 हजार नकदी और सामान समेट ले गए। बगल की एक दुकान में भी चोरी की कोशिश की, लेकिन उसमें असफल रहे। घटना स्थल से अगल- बगल थाना और पुलिस बूथ है। इसके बाद भी सेंधमारी करके चोर सामान उठा ले गए।
चोरों ने नाक के नीचे चोरी करके पुलिस को बड़ी चुनौती दे दी है। वहीं, घटना से लोगों में दहशत है। वहीं, कठेला समय माता थाना क्षेत्र में एक ही रात चार दुकानों से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


नगर के पुरानी नौगढ़ के भगत सिंह नगर मोहल्ला निवासी शैलेश कुमार की सिद्धार्थनगर रेलवे क्रासिंग के पास जनरल स्टोर की दुकान है। शैलेश के मुताबिक वह बृहस्पतिवार शाम को दुकान थोड़ा पहले ही चले गए थे। उन्हें निमंत्रण में शामिल होने जाना था। सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के टीनशेड में सेंंध लगाया गया था। गल्ला टूटा था, उसमें रखा 25 हजार रुपये नोट और 2500 रुपये छुट्टा पैसा गायब थे। इसी प्रकार दो दुकान छोड़कर क्षेत्र के ही रोवांपार निवासी राजेंद्र की दुकान में भी सेंधमारी के लिए ईंट हटाया गया था। लेकिन चोर वहां से कुछ ले जाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल से 100 मीटर दूर थाना और बमुश्किल 50 मीटर दूर पुलिस बूथ होगा। जहां हमेशा पुलिसकर्मी रहते हैं। पुलिस की नाक के नीचे सेंधमारी की वारदात के लोग सहमे हैं। पीड़ित शैलेश डायल-112 पर सूचना देने के साथ ही पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में शहर कोतवाल गौरव कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की छानबीन करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही मामले को पर्दाफाश किया जाएगा।

---

गैराज के सामने कार से चोरी कर ले गए पहिया

नगर के बांसी स्टैंड के पास एक कार मिस्त्री के गैराज के सामने कार बनाने के लिए खड़ी थी। रात मेें चोर कार का दोनों पहिया खोकर उठा ले गए है। मिस्त्री सुबह उठा तो वह हैरान परेशान रहा है।

---

एक बार शुरू तो पूरे ठंड चोर मचाते हैं तांडव

रेलवे की दुकान में हर साल चोरी की वारदात होती है। ठंड का सीजन शुरू हुआ और दिसंबर माह में चोरी हो गई तो समझिए की चोरी का सिलसिला रूकेगा नहीं है। कारण पिछले कई साल से चोरी का यही रिकार्ड चला आ रहा है। ठंड के सीजन में अधिकांश दुकानदारों को चोर कंगाल बना जाते हैं। अगर जल्द पुलिस की हत्थे नहीं चढ़े तो आए दिन वारदात होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। पूर्व के रिकार्ड की बात करें तो लोकल गैंग इसमें शामिल रहा है। जो चोरी करके दायें बायें सामान ठिकाने पर लगा देता है।


---

चोरों ने एक ही रात में चार दुकानों को बनाया निशाना

बिस्कोहर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के परसा चौराहे पर स्थित दुकानों को चोरों ने बृहस्पतिवार की रात में निशाना बनाया। चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर उनमें रखे साढ़े अठ्ठाइस हजार रुपये उड़ा दिया। घटना की जानकारी दुकानदारों को शुक्रवार को सुबह हुई। दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस जांच कर रही है। क्षेत्र के परसा चौराहे पर सिसवा गांव निवासी दुर्गेश कुमार द्विवेदी का एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित होता है। पिपरी गांव निवासी नरेश यादव की मेडिकल व राम कृष्ण प्रजापति का आंख की क्लीनिक चलता है और देवियापुर गांव निवासी शकील अहमद की हार्डवेयर की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात में चोरों ने दुर्गेश कुमार द्विवेदी की दुकान से ताला तोड़कर 23 हजार रुपये व नरेश यादव की मेडिकल की दुकान से पांच हजार दो सौ रुपये चुरा ले गए। जबकि, राम कृष्ण प्रजापति व शकील अहमद की दुकान से चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा। शुक्रवार की सुबह आठ बजे के करीब जब दुर्गेश द्विवेदी दुकान खोलने आया तो उसकी दुकान के ताले टूटे हुए थे और कैश काउंटर से रुपये गायब थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य का कहना है कि चोरी की घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed