फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police recovered 59 sacks of urea

Siddharthnagar News: 59 बोरी यूरिया पुलिस ने बरामद किया

Thu, 15 Jun 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 15 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Police recovered 59 sacks of urea
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने मंगलवार रात सीमा से सटे मदरहना खास गांव के टोला शिवानगर के पास के बाग अलग-अलग स्थानों पर रखी गई 59 बोरी यूरिया खाद बरामद की। लिखापढ़ी करके बरामद खाद को खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी के इंस्पेक्टर सुरजीत कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सूचना पर स्थित पिलर संख्या 554/50 के सामने मदरहना खास के टोला शिवानगर के आम के बाग के पास पहुंची। इससे तस्करों में भगदड़ मच गई। वह अपनी-अपनी बाइक लेकर भागने लगे। बाग व आसपास के खेतों की छानबीन की तो 59 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। बरामद यूरिया को कस्टम एक्ट तहत कार्रवाई कर खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। गश्ती पार्टी में सब इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह पंवार, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल अभय कुमार, संजय कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed